मनोरंजन उद्योग में बड़ी हलचल मचाते हुए Netflix Warner Bros. Discovery के स्टूडियो और स्ट्रीमिंग एसेट्स को खरीदने की प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे निकल आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने एक मजबूत वित्तीय प्रस्ताव देकर प्रतिद्वंद्वी कंपनियों—जैसे Paramount-Skydance और Comcast—को पीछे छोड़ दिया है। इस सौदे की संभावित कीमत उद्योग जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सौदे की बड़ी बात: कैश-हैवी ऑफर और भारी ब्रेकअप फी

Netflix Warner Bros के स्टूडियो, HBO Max और अन्य स्ट्रीमिंग संपत्तियों के लिए लगभग पूरी तरह कैश आधारित ऑफर दिया है, जो इसे सबसे आकर्षक प्रस्ताव बनाता है। इतना ही नहीं, कंपनी ने लगभग 5 बिलियन डॉलर का ब्रेकअप फी भी शामिल किया है, जो इस बात का संकेत है कि Netflix स्वयं भी इस सौदे पर आने वाली कानूनी और रेगुलेटरी चुनौतियों से पूरी तरह वाकिफ है।
Netflix Warner Bros अगर सौदा पक्का हुआ तो Netflix को क्या मिलेगा?

इस अधिग्रहण के सफल होने पर Netflix को मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी संपत्तियाँ मिलेंगी: Netflix Warner Bros. फिल्म और टीवी स्टूडियो, जिनके पास Harry Potter, DC Universe, Fantastic Beasts जैसी विश्वस्तरीय फ्रेंचाइज़ मौजूद हैं। HBO Max का पूरा स्ट्रीमिंग लाइब्रेरी, जिसे मिलाकर Netflix की सामग्री और भी अधिक शक्तिशाली हो जाएगी। संभावित रूप से एकीकृत स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म, जो दर्शकों को विशाल कंटेंट कैटलॉग एक ही जगह दे सकता है।
उद्योग पर प्रभाव: बड़ा बदलाव या बढ़ती चिंता?
Netflix has reportedly won the bidding war for Warner Bros. Discovery, entering exclusive deal talks.
— Pop Base (@PopBase) December 5, 2025
(Source: https://t.co/zAaCfcQ0CH) pic.twitter.com/IMRU8iKNv9
इस सौदे के पूरे होने की संभावना ने हॉलीवुड, वैश्विक फिल्म बाजार और स्ट्रीमिंग उद्योग में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जहाँ इसे कंटेंट उपलब्धता और मार्केट विस्तार के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है, वहीं आलोचकों का कहना है कि इतने बड़े मर्जर से प्रतिस्पर्धा घट सकती है और रचनात्मक स्वतंत्रता पर असर पड़ सकता है। रेगुलेटरी एजेंसियों की मंजूरी अब इस सौदे का सबसे महत्वपूर्ण चरण होगी।









