Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi Trailer OUT संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की रोमांटिक-कॉमेडी ने मचाई धूम

Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi Trailer आखिरकार रिलीज हो गया है और शुरुआत से ही यह ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। संजय मिश्रा और महिमा चौधरी जैसे कलाकारों की जोड़ी दर्शकों के लिए कुछ नया, ताज़ा और बेहद मनोरंजक लेकर आ रही है। फिल्म अपनी देसी कहानी, बनारसी तड़के और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर हंसी-मज़ाक के मूड में दिखाई देती है। जिसे सभी लोग एन्जॉय करने वाले है और इस फिल्म को खूब सारा प्यार देने वाले है |

Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi

Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi मूवी स्टोरीलाइन 

Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi ट्रेलर की शुरुआत होती है दुर्लभ प्रसाद से, जो एक साधारण विधुर पिता हैं और अपने बेटे की शादी को लेकर परेशान हैं। बेटे की शादी तय हो चुकी है, लेकिन लड़की वालों की एक सख्त शर्त सामने आती है “घर में कोई महिला होगी, तभी शादी होगी।” इस शर्त को पूरा करने के लिए दुर्लभ प्रसाद के बेटे को लगता है कि पिता की दूसरी शादी ही आखिरी रास्ता है। यहीं से शुरू होता है इस कहानी का मज़ेदार सफर, जहाँ पिता की जिंदगी में आती हैं महिमा चौधरी द्वारा निभाई गई बबीता—जो मॉडर्न स्टाइल, बिंदास अंदाज़ और अलग सोच वाली महिला है। बबीता और दुर्लभ प्रसाद की जोड़ी पूरे ट्रेलर में हंसी का पिटारा खोल देती है, वहीं कुछ भावुक पलों की झलक भी कहानी को गहराई देती है।

ट्रेलर की खासियत – देसी फ्लेवर, हल्का-फुल्का कॉमेडी और इमोशनल कनेक्शन

  • Sanjay Mishra की नैचुरल कॉमेडी और उनका भावुक अभिनय फिल्म को मजबूत पकड़ देता है।
  • Mahima Chaudhry की शानदार वापसी और उनका बेबाक किरदार इस फिल्म को एक अलग यूनिक टच देता है।
  • फिल्म में Banarasi culture, पारिवारिक माहौल और छोटे-शहर की असलियत को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
  • Romantic-Comedy + Drama का परफेक्ट मिश्रण इसे परिवार सहित देखने लायक बनाता है।

Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi ट्रेलर में कई ऐसे मजेदार क्षण हैं जो दर्शकों को तुरंत ही हंसा देते हैं, वहीं “दूसरे मौके” का भाव इसे दिल को छूने वाली कहानी में बदल देता है।

संजय मिश्रा और महिमा की शानदार केमिस्ट्री

Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi फिल्म की सबसे बड़ी खूबी है Sanjay Mishra और Mahima Chaudhry की अनोखी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री। दोनों कलाकार अपनी उम्र और अनुभव के हिसाब से इतनी सहज जोड़ी बनाते हैं कि उनका मेल कहानी को बिल्कुल सही दिशा देता है। व्योम यादव, पलक लालवानी और अन्य कलाकार भी ट्रेलर में प्रभाव छोड़ते हैं, जो फिल्म की कहानी को और रोचक बनाते हैं।

Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi रिलीज़ डेट – पारिवारिक मनोरंजन का मिलेगा डबल डोज़

Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi फिल्म 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ट्रेलर देखने के बाद यह साफ नजर आता है कि यह फिल्म परिवार के साथ देखने लायक हल्की-फुल्की कॉमेडी और भावुक ड्रामा का शानदार मिश्रण होगी। दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी सिर्फ एक कॉमेडी फिल्म नहीं, बल्कि यह रिश्तों में दूसरी शुरुआत, नए भरोसे और सामाजिक सोच के बीच छिपे भावनात्मक पहलुओं को दिखाती है। संजय मिश्रा की कॉमिक स्टाइल और महिमा चौधरी की बेबाक अदाकारी इस फिल्म को देखने लायक बनाती है।