POCO C85 5G बड़ा डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला धमाकेदार बजट स्मार्टफोन

POCO C85 5G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप एक बजट-फ्रेंडली लेकिन फीचर्स में किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो POCO C85 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है। यह फोन 9 दिसम्बर को भारत में लॉन्च होने वाल है जिसके specification दमदार होने वाले है और वो भी बजट सेगमेंट में यह फोन बजट सेगमेंट में “वैल्यू-फॉर-मनी” फोन कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि यह फोन लंबी बैटरी लाइफ बेहतरीन परफोर्मेंस और शानदार डिस्प्ले के साथ आने वाला है। 

POCO C85 5G

POCO C85 5G डिस्प्ले

रिपोर्ट्स के अनुसार POCO C85 5G में 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलने वाली है, जो रोज़मर्रा के उपयोग, वीडियो देखने और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के लिए पर्याप्त रूप से बड़ा है। इसके साथ 120 Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे गेमिंग या स्क्रॉलिंग स्मूद और रेस्पॉन्सिव रहती है,खासकर बजट फोन में ये एक बड़ी खूबी है। जो इस फोन को बाकी सभी से बेहतरीन बनाती है, और कम कीमत में शानदार डिस्प्ले एक्सपीरियंस देती है। 

बैटरी और चार्जिंग — दमदार बैकअप

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6000 mAh बैटरी मिलने वाली है जो इसे पूरे दिन या उससे भी अधिक बैकअप देने वाली है। साथ में 33 W फास्ट चार्जिंग और 10 W रिवर्स चार्जिंग जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं  यानी, बैटरी जल्दी चार्ज होती है और जरूरत पड़ने पर आपके दूसरे डिवाइस (जैसे हेडफोन, स्मार्टवॉच) को भी चार्ज कर सकती है। यह फीचर इसे एक वैल्यू फॉर मनी फोन बनाने में मदद करती है। 

कैमरा और पिक्चर्स

पीछे की ओर फोन में 50 मेगापिक्सल का ऐसे लैस  मुख्य कैमरा है, जो साधारण फोटोग्राफी, रोजमर्रा के फोटो और सोशल मीडिया शॉट्स के लिए पर्याप्त होगा। सामने का 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक-ठाक है। जो बेहतरीन तरीके से लाइफ के बेस्ट मोमेंट को कैप्चर करता है। 

POCO C85 5G

हार्डवेयर और कनेक्टिविटी

लीक्स के मुताबिक POCO C85 5G में एक दमदार प्रोसेसर, पर्याप्त RAM और स्टोरेज मिलता है, हालांकि इस फोन के प्रोसेसर के बारे में पूरी घोषणा नहीं है जिससे इसके बारे में और बताना उचित नहीं है पर यह फोन अपने लुक के साथ साथ परफोर्मेंस में भी शानदार होगा। जिससे मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग आदि सहज रूप से किया जा सकता है। साथ ही IP64 रेटिंग भी है, जो धूल-पानी से थोड़ी सुरक्षा देती है। अगर आप बजट सेगमेंट में 5G, लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और पर्याप्त कैमरा चाहते हैं — तो POCO C85 5G एक बेहतरीन ऑप्शन है।