JioHotstar ने अपनी नई ओटीटी फिल्म The Great Shamsuddin Family का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, और यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को स्ट्रीम होने जा रही है। ट्रेलर में Farida Jalal, Sheeba Chaddha, Kritika Kamra और Purab Kohli जैसे दमदार कलाकारों की झलक मिलती है। यह फिल्म एक ऐसी कहानी पेश करती है जो modern family dynamics, रिश्तों की कठिनता और व्यक्तिगत सपनों तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच खड़े संघर्ष को बेहद दिलचस्प अंदाज़ में दिखाती है। जिसे दर्शक काफी पसंद करने वाले है |

कहानी: 12 घंटे, एक आवेदन और पूरा परिवार — हंगामा ही हंगामा!
The Great Shamsuddin Family फिल्म की कहानी घूमती है Kritika Kamra के किरदार बानी अहमद के आसपास, जो एक writer है और उसके पास केवल 12 घंटे हैं एक अहम आवेदन पूरा करने के लिए। लेकिन जैसे ही वह इस फॉर्म को पूरा करने बैठती है, पूरा घर रिश्तेदारों से भर जाता है— माँ, बहनें, चाचा-चाची, एक्स-बॉयफ्रेंड… सब अपने-अपने ड्रामे और टेंशन के साथ। यह सेटअप फिल्म का में पार्ट है, जहाँ family chaos,तकरार, loud arguments और हल्की-फुल्की कॉमेडी, सब मिलकर एक relatable और engaging माहौल बनाते हैं। कहानी यह दिखाती है कि कैसे परिवार के लोग, चाहे अनचाहे ही सही, हमारी लाइफ के फैसलों को आकार देते हैं, और कभी-कभी बिगाड़ भी देते हैं।
Anusha Rizvi की दमदार वापसी
The Great Shamsuddin Family फिल्म का निर्देशन किया है Anusha Rizvi ने, जो Peepli Live के बाद एक शानदार comeback कर रही हैं। उनका विज़न एक साधारण-सी दिखने वाली फैमिली कहानी को एक सामाजिक सोच और sharp humor के साथ दिखाना है। यह फिल्म केवल interruptions या परेशानियों की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि कैसे परिवार के लोग हमारे decisions, identity और future को प्रभावित करते हैं—कभी support से, तो कभी दबाव के रूप में।

The Great Shamsuddin Family मूवी Star Cast
फिल्म में पावरफुल स्टारकास्ट है, जिसमें शामिल हैं:
- Farida Jalal
- Sheeba Chaddha
- Kritika Kamra
- Purab Kohli
- Shreya Dhanwanthary
- Dolly Ahluwalia
- Natasha Rastogi
इसके अलावा फिल्म से अपनी शुरुआत कर रही हैं Anushka Bannerjee, जो दर्शकों के लिए एक नई फ्रेश परफॉर्मेंस लेकर आएँगी। यह एन्सेम्बल फिल्म को एक ]भावनात्मक और कॉमिक बेस देता है, जिससे हर सीन ज़्यादा authentic लगता है।
क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म
यह फिल्म Indian Middle-Class Emotions, Relatable Family Drama, Modern Aspirations vs Family Pressure जैसे चीजो को खूबसूरती से दर्शाती है। कहानी में Comedy-Drama Blend, Authentic Character Designs और Realistic Household Chaos देखने को मिलता है। ट्रेलर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म उन दर्शकों को खास पसंद आएगी जो light-hearted family entertainment देखना पसंद करते हैं। Anusha Rizvi की वापसी इसे और खास बनाती है।









