अबू धाबी में होने वाला IPL 2026 Mini Auction इस बार और भी बड़ा और रोमांचक होने वाला है। कुल 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है, जबकि उपलब्ध स्लॉट सिर्फ 77 हैं। इतने बड़े अंतर ने खिलाड़ियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा कर दी है।
अबू धाबी में 16 दिसंबर को होगा हाई-वोल्टेज ऑक्शन

इस IPL 2026 Mini Auction 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित होगा। बीसीसीआई ने पहले ही टीमों से रिटेंशन सूची जमा करवा ली है। इसके बाद लंबी लिस्ट सभी फ्रेंचाइज़ियों के साथ साझा की गई, जिनमें से वे अपनी अंतिम शॉर्टलिस्ट तैयार करेंगी।
₹2 करोड़ बेस प्राइस वालों में बड़े नाम, प्रतिस्पर्धा होगी तगड़ी

IPL 2026 Mini Auction रजिस्टर हुए खिलाड़ियों में से 45 क्रिकेटरों ने अपनी बेस प्राइस ₹2 करोड़ रखी है। इनमें भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर, रवि बिश्नोई के साथ विदेशी दिग्गज जैसे कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ जैसे नाम शामिल हैं। इतने मजबूत दावेदारों के बीच खिलाड़ियों के बीच बोली युद्ध देखने को मिलेगा।
मैक्सवेल की गैरमौजूदगी और प्लेयर्स के लिए बढ़ी चुनौती
Jamie Smith, will orruke or matt Henry or Adam milne plz @gujarat_titans https://t.co/iLiVjZdgmK
— barry ⚡ (@barryshubi) December 2, 2025
IPL 2026 Mini Auction की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ग्लेन मैक्सवेल ने खुद को ऑक्शन में रजिस्टर नहीं कराया। इतने अधिक खिलाड़ियों के बीच कई अनुभवी और उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो सकता है। वहीं फ्रेंचाइज़ियों को विशाल टैलेंट पूल से सही संयोजन चुनने का बड़ा मौका मिलेगा।









