बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस Mrunal Thakur पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई थीं। वजह थी उनका नाम अभिनेता Dhanush और भारतीय क्रिकेटर Shreyas Iyer के साथ जोड़े जाने की अफवाहें। सोशल मीडिया पर लगातार यह गॉसिप फैल रही थी कि Mrunal किसी एक स्टार के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिससे उनके फैंस के बीच उत्सुकता और सवाल दोनों बढ़ गए थे। और सभी फैन्स अपने अनुसार उनकी रिलेशनशिप को जोड़कर देख रहे थे। पर हाल ही में मृणाल के अपने एक वीडियो में इसको साफ तौर पर क्लियर किया है।

Mrunal का मज़ेदार रिएक्शन — “Rumours are Free PR”
इन अफवाहों पर आखिरकार Mrunal ने प्रतिक्रिया दी और वो भी बिल्कुल हसी भरे अंदाज़ में।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी मां से सिर की मालिश करवाते हुए दिखाई दीं। वीडियो पर उन्होंने एक मज़ाकिया लाइन लिखी: “They talk, we laugh. Rumours are free PR and I love free stuff!” इस एक लाइन ने सबको हंसा दिया और यह भी साफ कर दिया कि ऐसी खबरें उनके लिए सिर्फ मनोरंजन हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पूरी स्थिति पर हल्के फुल्के अंदाज़ में जवाब दिया, जो लोगों को काफी पसंद आया।
क्यों बढ़ी थीं ये अफवाहें?
सोशल मीडिया पर Mrunal के पोस्ट्स पर Dhanush के कमेंट्स साथ ही Shreyas Iyer के साथ उनकी तस्वीरों और इंटरैक्शन पर वायरल चर्चाएँ और उनकी पॉपुलैरिटी के चलते गॉसिप पेजों द्वारा फैलाए गये दावे, इन छोटी-छोटी बातों ने मिलकर एक बड़े “रिलेशनशिप रूमर” का रूप ले लिया था। जिससे फैन्स काफी चिंतित थे।
Mrunal Thakur का फोकस — सिर्फ करियर पर
जब सोशल मीडिया अफवाहों में व्यस्त था, Mrunal अपने काम की दुनिया में पूरी तरह एक्टिव हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की लाइन-अप बेहद मजबूत है, जिनमें रोमांस, ड्रामा और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा का ज़बरदस्त कॉम्बो देखने को मिलेगा। उन्हें फिलहाल अपनी फिल्मों की शूटिंग, प्रमोशन और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साह है,और उनकी यही प्रोफेशनल एनर्जी दर्शाती है कि अफवाहों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
अफवाहें उड़ेंगी… और Mrunal हँसती रहेंगी
Mrunal Thakur ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टारडम के साथ आने वाली चर्चाओं को वे शांत और मज़ेदार अंदाज़ में संभालना बखूबी जानती हैं। उनकी यह प्रतिक्रिया न सिर्फ क्लासी थी बल्कि युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश भी कि हर अफवाह पर रिएक्ट करना ज़रूरी नहीं, कभी-कभी उसे हँसी में उड़ा देना ही सबसे अच्छा जवाब होता है।









