Kapil Sharma जो अपने यूनिक कॉमेडी के बजह से पुरे भारत में काफी फेमस हैं वो अपनी नई फिल्म Kis Kisko Pyaar Karoon 2 के साथ वापस ला रहे है कॉमेडी और सस्पेंस से भरे शादियो का माहौल क्योकि हाल ही में रिलीज हुआ इसका ट्रेलर दर्शकों के बीच चर्चा में है। इस बार कहानी और भी ज़्यादा मज़ेदार, कन्फ्यूजन से भरपूर और पूरी तरह से एक Comedy Riot साबित होती नज़र आ रही है। क्योकि इस बार कपिल शर्मा चार -चार बीबियो के साथ नजर आने वाले है |

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 मूवी स्टोरीलाइन
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 ट्रेलर की शुरुआत में ही Kapil अपने किरदार को लेकर बताते हैं कि इश्क़ की तलाश में वह एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग धर्मों से शादियाँ कर बैठे। प्यार की खोज ने उन्हें Hindu, Muslim और Christian marriage setup में डाल दिया। हर जगह एक नई पहचान, नया नाम और नया झूठ और ये सब मिलकर कहानी को Comedy of Errors बना देते हैं। अब twist यह है कि Kapil का किरदार चौथी शादी भी करने वाला है! यानि इस बार कन्फ्यूजन चार गुना और कॉमेडी चार सौ गुना बढ़ने वाली है।
- ट्रेलर में दिखाए गए कई मज़ेदार सीक्वेंस बताते हैं कि फिल्म में दर्शकों को क्लासिक Comedy, Situational Humor और Confusion-Based Scenes देखने को मिलेंगे। Kapil का टाइमिंग पहले की तरह sharp है और हर सीन में उनकी comic energy साफ़ दिखाई देती है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Star Cast और नाम
फिल्म में Kapil Sharma के साथ Manjot Singh, Parul Gulati, Hira Warina, Tridha Choudhary और Ayesha Khan नज़र आने वाले हैं। सबसे भावुक पल वह है जब ट्रेलर में महान कॉमेडी स्टार Asrani की आखिरी झलक दिखाई देती है। उनका यह अंतिम ऑन-स्क्रीन अपीयरेंस दर्शकों को भावुक जरूर करेगा।
Abbas-Mustan की डायरेक्शन वाली Brand Comedy मूवी
फिल्म का निर्देशन Anukalp Goswami कर रहे हैं, और इसे Venus Worldwide Entertainment और Abbas-Mustan Production ने मिलकर बनाया है। कॉमेडी, ड्रामा और हंगामे को एक साफ-सुथरी Family Entertainment Package में बदलने की कला यहाँ साफ दिखाई देती है।
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 रिलीज़ डेट
फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी, मजेदार प्लॉट और Kapil के typical humorous अंदाज़ के Fans हैं, तो यह फिल्म आपके weekend को superhit बना सकती है।









