Realme C85 5G का शानदार लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प होंने वाला है 

Realme C85 5G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme C85 5G की भारत लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी इस फोन को 28 नवंबर 2025 को लांच करने जा रही है। यह फोन खास तौर पर बजट 5G सेगमेंट में दमदार फीचर्स की तलाश करने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बड़ी बैटरी, शानदार डिज़ाइन और स्मूथ डिस्प्ले इसे बेहद खास बनाते हैं।

Realme C85 5G

Massive 7000mAh Battery – लंबा बैकअप और फास्ट चार्जिंग

Realme C85 5G की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7000mAh की पावरफुल बैटरी, जो लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे यह जल्दी चार्ज हो जाता है। साथ ही इसमें 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी है, जिससे आप दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 1.5 घंटे का बैकअप मिल सकता है। यह फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी है जो पूरे दिन फोन पर निर्भर रहते हैं।

IP69 Rating & Military-Grade Protection – मजबूत और टिकाऊ डिज़ाइन

Realme C85 5G को इसकी मजबूती के लिए भी जाना जाएगा। क्योकि यह फोन IP69 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है। इसके साथ ही इसमें MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन भी है, जो गिरने या झटके लगने पर सुरक्षा प्रदान करता है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प है जो डेली लाइफ में मोबाइल को रफ टच में इस्तेमाल करते हैं।

Realme C85 5G

6.8-inch HD+ Display with 144Hz – स्मूथ और ब्राइट स्क्रीन

Realme C85 5G में 6.8-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो वीडियो देखने और गेमिंग को शानदार अनुभव देता है। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट है, जो स्क्रॉलिंग और एनिमेशन को बेहद स्मूथ बनाता है। इसके अलावा डिस्प्ले की 1200 nits पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर में भी आसानी से देखने योग्य बनाती है। फ्रंट कैमरे के लिए दिया गया पंच-होल कटआउट इसे प्रीमियम फील देता है।

MediaTek Dimensity 6300 Processor – तेज़ परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है, जो इसकी परफॉर्मेंस को पावरफुल बनाता है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की जरूरतें आसानी से पूरी होती हैं। फोन Android 15 पर चलता है, जो नई और सुरक्षित टेक्नोलॉजी के साथ बेहतरीन यूज़र एक्सपीरियंस देता है।

Realme C85 5G

50MP Sony AI Camera – बेहतरीन फोटोग्राफी

Realme C85 5G फोटोग्राफी में भी निराश नहीं करता। इसमें 50MP Sony AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो शार्प और क्लियर फोटो कैप्चर करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा AI Edit Genie फीचर फोटो एडिटिंग को और आसान और प्रोफेशनल बनाता है।

Realme C85 5G Connectivity & Colors – आधुनिक फीचर्स के साथ स्टाइलिश लुक

फोन में Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C जैसी सभी कनेक्टिविटी सुविधाएँ मौजूद हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबिएंट लाइट और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। Realme C85 5G दो बेहतरीन रंगों में लॉन्च होगा Parrot Purple और Peacock Green ये दोनों कलर ऑप्शन यूथ को खूब पसंद आ सकते हैं।