सैमसंग अपनी आने वाली Galaxy S26 Series में AI टेक्नोलॉजी को टॉप लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी अपने खुद के वॉइस असिस्टेंट Bixby को और ज्यादा स्मार्ट, पावरफुल और conversational बनाने के लिए उसे Perplexity AI के साथ इंटीग्रेट करने पर काम कर रही है। यह बदलाव न सिर्फ Bixby की पॉवर को बढ़ाएगा, बल्कि इस्तेमाल करने का पूरा एक्सपीरियंस भी बदलने वाला है।

Bixby + Perplexity AI: दो-लेयर असिस्टेंट सिस्टम
नई लीक जानकारी के अनुसार, सैमसंग Bixby को एक डुअल-एजेंट मॉडल में बदल सकती है। इस मॉडल में-Bixby बेसिक सिस्टम टास्क संभालेगा, जबकि Perplexity AI एडवांस्ड, reasoning-based और generative query का जवाब देगा। इस दो-लेयर वाले AI सिस्टम का मकसद यह है कि फोन साधारण कमांड को तुरंत एक्सिक्यूट करे और कठिन सवालों के लिए एक बुद्धिमान AI मॉडल का उपयोग हो। यह तरीका Bixby को पहले से कई गुना अधिक स्मार्ट और यूजफुल बना देगा।
Galaxy S26 Series के साथ लॉन्च की संभावना
कंपनी इस नए Perplexity-पावर्ड Bixby को Galaxy S26 Series में ला सकती है। यह फीचर आने वाले One UI 8.5 अपडेट का हिस्सा माना जा रहा है। इसी के साथ यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि One UI 8.5 भविष्य में कुछ पुराने Galaxy डिवाइसेज़ में भी रोल-आउट किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो सैमसंग AI एक्सपीरियंस केवल नए फोन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बड़ी संख्या में यूजर्स को यह नया AI अपग्रेड मिलेगा।

Perplexity AI के साथ सैमसंग की नई AI रणनीति
सैमसंग ने पहले से ही AI इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। Perplexity AI को Bixby में शामिल करना कंपनी की AI को और भी बेहतर बनाने का काम करने वाली है। इस साझेदारी के तीन बड़े फायदे हो सकते हैं:-
- स्मार्ट और conversational AI – Perplexity AI के इंटीग्रेशन से Bixby अब मानव-जैसे जवाब दे सकेगा।
- तेज और सटीक जानकारी – कठिन क्वेरीज़ पर बेहतर रिसर्च और तर्क-आधारित उत्तर मिलेंगे।
- अधिक AI-केंद्रित अनुभव – सैमसंग अपने सभी डिवाइसेज़ में AI-फर्स्ट फ्यूचर बनाना चाहती है।
Samsung Internet और One UI apps में इंटीग्रेशन
खबरों में यह भी चर्चा है कि आने वाले समय में Perplexity AI की पॉवर Samsung Internet, Gallery, Notes, और अन्य One UI एप्स में भी दिखाई दे सकती हैं। इससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर search रिजल्ट, advanced AI सुझाव,प्राकृतिक भाषा में कमांड और ज्यादा smart multitasking जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 Series में आने वाला Perplexity-Powered Bixby सिर्फ एक फीचर अपडेट नहीं, बल्कि सैमसंग के AI विज़न में एक बड़ा कदम है। इससे Bixby पहले से कहीं अधिक स्मार्ट, intuitive और powerful बन जाएगा। यह बदलाव सैमसंग को AI-सेंट्रिक स्मार्टफोन मार्केट में नई पहचान देगा और उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन AI वाला एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।









