Mastiii 4 तीन दोस्तों की मस्ती, गलतफहमियों और over-the-top comedy से बनी एक फिल्म है, जिसमें Riteish Deshmukh, Vivek Oberoi और Aftab Shivdasani एक बार फिर साथ दिखाई देते हैं। फिल्म अपने adult comedy genre, slapstick humour और buddy entertainment की पहचान को आगे बढ़ाने की कोशिश करती है, लेकिन कहानी कई जगह कमजोर पड़ जाती हैं।

Mastiii 4 मूवी स्टोरीलाइन और Screenplay
Mastiii 4 फिल्म की कहानी तीन दोस्तों — अमर, प्रेम और मीत के किरदारों के बिच घूमती है, जो अपनी रूटीन ज़िंदगी से ऊब चुके हैं और थोड़ी ‘आजादी’ चाहते हैं। एक crazy plan के बाद शुरू होती है गलतफहमियों, झूठ और chaotic situations की पूरी लड़ी। हालांकि, स्क्रीनप्ले कई बार predictable और overstretched महसूस होता है, जिससे फिल्म का मज़ा धीरे-धीरे कम होने लगता है।
Riteish Shine करते हैं, बाकी कहीं खो जाते हैं
- Riteish Deshmukh पूरी earnestness के साथ अपनी भूमिका निभाते हैं। उनकी comic timing अभी भी फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट है।
- Aftab Shivdasani अपनी सीमाओं को समझते हैं और हल्का-फुल्का दर्शको को एंटरटेन करते हैं।
- Vivek Oberoi का अभिनय थोड़ा louder और forced लगता है, जिससे उनकी scenes उतने impactful नहीं बन पाते।
Supporting cast में Genelia Deshmukh का छोटा cameo एक refreshing surprise की तरह है, जबकि Tusshar Kapoor का Don Pablo वाला किरदार उतना standout नहीं कर पाता जितनी उम्मीद थी।

मज़ाक़ अच्छे हैं, लेकिन अक्सर गिर पड़ते हैं
Mastiii 4 फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसका एंटरटेनमेंट है। कई dialogues और punchlines dated और repetitive लगते हैं।
- Crude jokes का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल
- Slapstick comedy बिना timing के
- Emotional moments का comic imbalance
इन सबके कारण फिल्म अपनी “Masti charm” को दोबारा हासिल नहीं कर पाती।
एक हिट कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी को फिर से बेहतर ना कर पाना
Mastiii 4 में entertainment quotient, comic energy और star power मौजूद है, लेकिन फिल्म एक strong screenplay और sharp humour के बिना लड़खड़ाती नज़र आती है। यह फिल्म केवल hardcore Masti fans को ही कुछ हद तक पसंद आ सकती है। अगर आप एक fresh comedy, smart writing या well-crafted humour की उम्मीद लेकर जाएँगे,तो यह फिल्म शायद आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरेगी।









