Vilayath Buddha एक ऐसी action thriller फिल्म है जिसमें कहानी की जड़ें गहरी हैं। और फिल्म का माहौल और संघर्ष इसे एक प्रभावशाली सिनेमा अनुभव बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई जगहों पर इसका execution कमजोर पड़ जाता है। Vilayath Buddha फिल्म के किरदारों ने अपना बेहतरीन परफॉरमेंस दिया है, जिससे यह फिल्म वाकई में एक शानदार एक्सपीरियंस होने वाली है |

Vilayath Buddha मूवी स्टोरीलाइन – Clash Between Dignity and Greed
Vilayath Buddha फिल्म की कहानी दो व्यक्तित्वों के बीच clash of ego को दिखने का काम करती है। एक तरफ है Bhaskaran Master, एक बुजुर्ग, सम्मानित और कठोर विचारों वाला व्यक्ति, जिसे अपनी गरिमा और जीवनभर की प्रतिष्ठा बेहद प्रिय है। उसकी अंतिम इच्छा है कि उसके ही आंगन में उगे अनमोल sandalwood tree की लकड़ी से उसका अंतिम संस्कार किया जाए। यह पेड़ उसके लिए सम्मान, परंपरा और अपने अस्तित्व की सुगंध का प्रतीक है। दूसरी तरफ है “Double” Mohanan, एक चालाक और चंदन तस्कर, जो उस चंदन पेड़ को हर हाल में पाना चाहता है। उसके लिए यह पेड़ केवल लकड़ी नहीं बल्कि सत्ता, पैसा और अपनी पहचान साबित करने का मौका है। इसी इच्छाशक्ति और लालच से कहानी में जबरदस्त तनाव पैदा होता है।
एक्टिंग में दमदार परफॉरमेंस
Shammi Thilakan as Bhaskaran Master
उनका प्रदर्शन फिल्म की जान है। दृढ़ता, क्रोध, संवेदनशीलता — हर भाव उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई देता है।
Prithviraj Sukumaran as Double Mohanan
Prithviraj Sukumaran का ऑन-स्क्रीन प्रभाव दमदार है, उनका mass appeal और screen presence शानदार है। लेकिन उनके किरदार को देखते हुए दर्शको का मनना है की उनके किरदार को और भी बेहतर बनाया जा सकता था ।
Supporting Cast
महिला पात्रों और साइड किरदारों में कुछ अच्छी झलक मिलती है, परंतु कई पात्रों की emotional depth अधूरी महसूस होती है।

Vilayath Buddha मूवी रिव्यु दर्शको के आधार पर
Vilayath Buddha एक ऐसी फिल्म है जो अपने कहानी, माहौल और पात्रों की वजह से यादगार बन सकती थी। यह एक potential-rich action drama है, लेकिन कमजोर एडिटिंग, लंबा narrative और असमान execution इसे पीछे कर देता है। फिर भी, दमदार अभिनय, खूबसूरत visuals और कहानी इसे एक बार देखने लायक जरूर बनाते हैं,खासकर उन दर्शकों के लिए जो मलयालम सिनेमा की कहानियां पसंद करते हैं।









