साबरमती जेल में ISKP संदिग्ध डॉ. सैय्यद पर हमला, बढ़ी सुरक्षा चिंता

ISKP
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गुजरात के साबरमती सेंट्रल जेल में ISKP से जुड़े संदिग्ध डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैय्यद पर तीन कैदियों ने हमला कर दिया। डॉ. सैय्यद को हाल ही में गुजरात एटीएस ने कथित रिसिन बायोटेरर साजिश के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल में अचानक हुई इस झड़प ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

चेहरे और आंख में चोट के साथ अस्पताल में कराया गया इलाज

ISKP

हमले में ISKP डॉ. सैय्यद को चेहरे और आंख के आसपास गंभीर चोटें आईं। जेल प्रशासन ने तुरंत उन्हें आह्मदाबाद सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया है।

हमलावर कैदियों की पहचान और FIR की प्रक्रिया शुरू

ISKP

जेल अधिकारियों के मुताबिक, झड़प का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। ISKP घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हमलावर कैदियों की पहचान की जा रही है और यह भी जांच हो रही है कि हमला व्यक्तिगत विवाद था या किसी साजिश का हिस्सा।

गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है डॉ. सैय्यद

ISKP

हैदराबाद निवासी डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैय्यद पर आरोप है कि उन्होंने घातक ज़हर रिसिन तैयार करने की साजिश रची और उनके तार इस्लामिक स्टेट–खुरासान प्रांत ISKP से जुड़े हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ATS कई राज्यों में छापेमारी कर नए सबूत खंगाल रही है।