Arattai ने Direct Chats के लिए End-to-End Encryption की शुरुआत की

Arattai
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Zoho के मैसेजिंग ऐप Arattai ने अब अपने Direct Chats में End-to-End Encryption (E2EE) को लागू कर दिया है। इस नए अपडेट का मतलब है कि उपयोगकर्ताओं के बीच भेजे जाने वाले संदेश अब पूरी तरह सुरक्षित होंगे और इन्हें न किसी तीसरे पक्ष और न ही खुद पढ़ सकेगा।

दोनों यूज़र्स के अपडेट होने पर मिलेगा पूरा सुरक्षा लाभ

Arattai

Arattai ने यह स्पष्ट किया है कि E2EE तभी सक्रिय होगा जब चैट के दोनों उपयोगकर्ता ऐप का नवीनतम संस्करण इंस्टॉल कर लेंगे। जैसे ही दोनों यूज़र अपडेट कर लेते हैं, पुरानी चैट सुरक्षित तरीके से आर्काइव हो जाती है और नई एन्क्रिप्टेड चैट शुरू हो जाती है।

अनिवार्य सुरक्षा अपडेट से बढ़ी प्राइवेसी

Arattai

कंपनी ने इस सुरक्षा फीचर को अनिवार्य अपडेट के रूप में जारी किया है ताकि सभी Direct Chats अधिकतम सुरक्षा मानकों के अनुरूप चल सकें। यह कदम Arattai को भारत में एक मजबूत, प्राइवेसी-फोकस्ड मैसेजिंग ऐप के रूप में स्थापित करता है।

ग्रुप चैट एन्क्रिप्शन भी जल्द आने की तैयारी

Direct Chats के बाद अब Arattai ग्रुप चैट्स में भी End-to-End Encryption लाने की योजना पर काम कर रहा है। आने वाले हफ्तों में यह फीचर भी रोलआउट किया जा सकता है। साथ ही, एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप का विकल्प भी भविष्य के अपडेट में जोड़ा जाएगा।