बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी पहचान बनाने वाली Priyanka Chopra ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। डायरेक्टर SS Rajamouli की अपकमिंग फिल्म “Globe Trotter” से उनका पहला लुक सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस लुक में प्रियंका Indian Saree Look में दिखाई दे रही हैं, लेकिन ट्विस्ट यह है कि उनके हाथ में पिस्टल है, यानी मर्यादा और पावर का अनोखा संगम।

साड़ी में गन थामे Desi Girl का स्टाइलिश लुक
प्रियंका का यह लुक उनके “Desi Girl” टाइटल को बिल्कुल सूट कर रहा है। पीले रंग की साड़ी, confidance भरी नज़र और पिस्तौल थामे उनका ये लुक उन्हें एक Powerful Female Character के रूप में दिखाता है। सोशल मीडिया पर फैंस इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और Rajamouli की फिल्म में उनके रोल को लेकर उत्साहित हैं।
Mandakini के रूप में नज़र आएंगी Priyanka Chopra
फिल्म “Globe Trotter” में प्रियंका के किरदार का नाम Mandakini बताया जा रहा है। Rajamouli ने उनके इस लुक को शेयर करते हुए लिखा –
“The woman who redefined Indian cinema on the global stage. Welcome back, Desi Girl! Can’t wait for the world to witness your myriad shades of Mandakini.”
यह पोस्ट इस बात का संकेत है कि प्रियंका का किरदार फिल्म में बेहद दमदार होने वाला है।
फिल्म ‘Globe Trotter’ में स्टार कास्ट
इस मेगा प्रोजेक्ट में Mahesh Babu और Prithviraj Sukumaran जैसे टैलेंटेड एक्टर भी नज़र आएंगे। फिल्म का म्यूजिक Oscar Winner M. M. Keeravaani ने तैयार किया है, जबकि पहला सॉन्ग पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जिसमें Shruti Haasan की आवाज़ सुनने को मिली है। राजामौली की इस फिल्म को लेकर उम्मीदें आसमान छू रही हैं, क्योंकि उनका हर प्रोजेक्ट Global Cinema Level पर चर्चित होता है।
Globe Trotter फिल्म का Hyderabad में होगा Grand Promotional Event
फिल्म का पहला बड़ा प्रमोशनल इवेंट 15 नवंबर को Ramoji Film City, Hyderabad में आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस इवेंट में फिल्म की पूरी टीम शामिल होगी और ट्रेलर की एक झलक भी दिखाई जा सकती है।









