Yamaha ने भारत में लॉन्च की दो नई बाइक Yamaha XSR155 और FZ-Rave, दमदार फीचर्स और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Yamaha XSR155
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Yamaha ने अपनी दो नई Modern Retro और Youth Focused Sport Bike लॉन्च कर दी हैं – Yamaha XSR155 और Yamaha FZ-Rave। दोनों बाइक्स न केवल डिज़ाइन के मामले में बेहतरीन हैं, बल्कि पावर, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी में भी शानदार अपग्रेड के साथ आई हैं। Yamaha ने इन दोनों मॉडलों को अलग-अलग सेगमेंट के राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है,जहां XSR155 रेट्रो लुक के साथ क्लासिक अपील देती है, वहीं FZ-Rave युवाओं के लिए मॉडर्न और स्पोर्टी डिजाइन लेकर आई है।

Yamaha XSR155 – Modern Retro Design के साथ Powerful Performance

Yamaha XSR155 को एक Modern-Retro Sport Bike के रूप में लॉन्च किया गया है जो क्लासिक लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी का परफेक्ट मेल है। इसका डिज़ाइन पुराने दौर की बाइक्स की याद दिलाता है, लेकिन इसके फीचर्स पूरी तरह मॉडर्न हैं। इस बाइक में 155cc Liquid-Cooled, 4-Valve Engine दिया गया है, जो Variable Valve Actuation (VVA) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन लगभग 13.5 kW की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे अपनी श्रेणी की सबसे स्मूद और पावरफुल बाइक्स में से एक बनाता है।

Yamaha XSR155

इसमें Deltabox Frame, Aluminium Swingarm, USD Front Fork और Linked Monocross Rear Suspension दिया गया है, जो बेहतर स्टेबिलिटी और राइड क्वालिटी सुनिश्चित करता है। साथ ही, Dual Channel ABS और Traction Control System जैसी सुरक्षा सुविधाएँ भी इसमें शामिल हैं।

Yamaha XSR155 Price in India की बात करे तो इसकी कीमत ₹1,49,990 (Ex-Showroom Delhi) रखी गई है। बाइक चार शानदार कलर ऑप्शन Greyish Green Metallic, Vivid Red, Metallic Grey और Metallic Blue में उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी ने दो कस्टम एक्सेसरी किट्स- Scrambler और Café Racer एडिशन भी पेश किए हैं, जिससे इसे पर्सनल टच दिया जा सकता है।

Yamaha FZ-Rave – युवाओं के लिए Sporty Look और Affordable Price

Yamaha FZ-Rave को खास तौर पर उन युवाओं के लिए लॉन्च किया गया है जो स्पोर्टी डिजाइन, बेहतर माइलेज और किफायती कीमत वाली बाइक चाहते हैं। यह बाइक FZ सीरीज़ का एक नया और बोल्ड एडिशन है, जो Sharp Body Graphics, LED Projector Headlamp और Compact Exhaust Design के साथ आती है।

इसमें 149cc Air-Cooled, Single-Cylinder Engine दिया गया है, जो 9.1 kW की पावर जनरेट करता है। यह इंजन शहर की सड़कों पर स्मूद और एफिशिएंट परफॉर्मेंस देने के लिए ट्यून किया गया है। बाइक में 5-Speed Gearbox, Front & Rear Disc Brakes, और Single Channel ABS जैसी सुविधाएँ दी गई हैं, जो सुरक्षा और कंट्रोल दोनों को बेहतर बनाती हैं।

Yamaha FZ-Rave Price in India की बात करे तो इसकी कीमत ₹1,17,218 (Ex-Showroom Delhi) रखी गई है। यह दो कलर ऑप्शन — Matte Titan और Metallic Black में लॉन्च की गई है। इसका वजन केवल 136 किलोग्राम है और Fuel Tank Capacity 13 लीटर है, जो लंबी राइडिंग के लिए उपयुक्त है।

Yamaha की नई बाइक्स ने बढ़ाई बाजार में प्रतिस्पर्धा

Yamaha XSR155 और Yamaha FZ-Rave दोनों बाइक्स अपने-अपने सेगमेंट में गेम चेंजर साबित हो सकती हैं। जहां XSR155 क्लासिक लुक के साथ प्रीमियम फील देती है, वहीं FZ-Rave अपनी Youth Appeal और Sporty Design के चलते युवाओं के दिलों में जगह बनाएगी। अगर आप एक Retro Style Motorcycle या एक Affordable Sport Bike की तलाश में हैं, तो Yamaha की ये नई बाईक्स निश्चित रूप से आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होंगी।