The Girlfriend Review Hindi में – Slow-Burn Romance से Toxic Relationship तक Rashmika Mandanna का इमोशनल गेम

The Girlfriend
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Girlfriend मूवी रिव्यु की बात करे तो यह एक ऐसा romantic drama फिल्म है जो युवा अवस्था के प्रेम को बखूबी दिखाता है, और नए जीवन में आये कठिनाइयों को भी दिखाता है, यह फिल्म Rashmika Mandanna और Dheekshith Shetty की परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं। The Girlfriend फिल्म सिर्फ प्यार की कहानी नहीं बल्कि भावनाओं को भी बारीकी से दिखाता है। साथ ही यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक साधारण रिश्ता धीरे-धीरे toxic relationship में बदल सकता है।

The Girlfriend

The Girlfriend movie स्टोरीलाइन

The Girlfriend मूवी की कहानी भूमि (Rashmika Mandanna) और विक्रम (Dheekshith Shetty) के किरदारों पर आधारित है। भूमि एक आत्मनिर्भर और समझदार लड़की है जो पढ़ाई में दिलचस्पी रखती है, जबकि विक्रम एक उत्साही व्यक्तित्व वाला युवक है। शुरुआत में उनका रिश्ता बेहद खूबसूरत लगता है, लेकिन वक्त के साथ इसमें possessiveness झलकने लगती है । फिल्म यह दिखाती है कि प्यार कभी-कभी कैसे एक बंधन में तब्दील हो सकता है।

Rashmika Mandanna का शानदार अभिनय

इस फिल्म में Rashmika Mandanna का performance जबरदस्त है जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे है। उन्होंने भूमि के किरदार में वो मासूमियत, दर्द और आत्म-संघर्ष इतनी सहजता से दिखाया है कि दर्शक उनके हर भाव को महसूस करते हैं। उनके चेहरे के भाव, चुप्पी और टूटने का दर्द दर्शकों को काफी प्रभावित करता है। रश्मिका ने यह साबित किया है कि वे सिर्फ “commercial heroine” नहीं बल्कि emotional depth वाली actress हैं।जो हर एक किरदार को बखूबी निभाना जानती है |

The Girlfriend

Dheekshith Shetty का भी कोई मेल नहीं 

विक्रम के रूप में Dheekshith Shetty ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो प्यार में अधिकार जताते-जताते अपनी सीमाएं खो देता है। उनका अभिनय कहीं-कहीं सख्त और अनकहा महसूस होता है, लेकिन यही उस किरदार की खासियत है। दर्शक महसूस करते हैं कि यह रिश्ता एक ऐसे दौर में जा रहा है जहाँ love की रेखा धुंधली हो जाती है।

The Girlfriend की थीम और मैसेज

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसका विषय। यह सिर्फ प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि एक psychological exploration of relationship dynamics है। “The Girlfriend” यह सवाल उठाती है कि —“क्या प्यार का मतलब सिर्फ समर्पण है, या आत्म-सम्मान भी उतना ही जरूरी है?” यह फिल्म बताती है कि हर रिश्ते में प्यार के साथ-साथ स्पेस, विश्वास और स्वतंत्रता भी जरूरी होती है।