राजामौली की अगली फिल्म ‘Globe Trotter’ से प्रिथ्वीराज का धमाकेदार लुक जारी

Globe Trotter
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारतीय सिनेमा के मास्टर डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने अपनी अगली मेगा फिल्म ‘Globe Trotter (SSMB29)’ से प्रिथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसमें प्रिथ्वीराज एक खतरनाक विलेन ‘कुम्भा’ के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका लुक इतना इंटेंस है कि फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

कुम्भा का फर्स्ट लुक – व्हीलचेयर पर बैठा साइबर-विलेन

Globe Trotter

Globe Trotter पोस्टर में प्रिथ्वीराज व्हीलचेयर पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनके चारों ओर मैकेनिकल आर्म्स और मेटल पार्ट्स लगे हैं। यह लुक एक फ्यूचरिस्टिक साइबर-विलेन की झलक देता है। कई फैंस ने इसे Doctor Octopus और Professor X से मिलता-जुलता बताया है। राजामौली ने खुद कहा, “प्रिथ्वीराज जैसे एक्टर के साथ काम करना एक रचनात्मक अनुभव था। उन्होंने कुम्भा के किरदार में जान डाल दी।”

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म Globe Trotter में लीड रोल में

Globe Trotter

Globe Trotter फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जोनस मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक ग्लोबल-लेवल एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें एक्शन, इमोशन और साइंस-फिक्शन का शानदार मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का मेगा इवेंट 15 नवंबर 2025 को रखा गया है, जहां इसका टाइटल और टीज़र आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया

फर्स्ट लुक रिलीज़ होते ही #Kumbha और # GlobeTrotter ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। कई यूज़र्स ने लिखा कि यह “भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे दमदार विलेन” हो सकता है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि प्रिथ्वीराज का लुक “Marvel-style Indian villain” जैसा है।