बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल Katrina Kaif और Vicky Kaushal के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। Katrina-Vicky ने अपने पहले बच्चे, एक प्यारे Baby Boy का स्वागत किया है। यह खबर सामने आते ही पूरे फैंस खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर हर तरफ से congratulations messages और शुभकामनाओं की बौछार हो रही है। फैमिली और शुभचिंतको में ख़ुशी है |
Katrina-Vicky को Fans और Celebrities की ओर से शुभकामना

जैसे ही Katrina-Vicky ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा की, कई बड़े सितारों ने उन्हें बधाई दी। Priyanka Chopra, Arjun Kapoor, Rakul Preet Singh और Neeti Mohan जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर किए। Priyanka ने लिखा – “So happy for you both, congratulations!” वहीं Rakul ने लिखा – “Omg! Congratulations you two, so happy!”। इन सभी प्रतिक्रियाओं ने यह साफ कर दिया कि इस जोड़ी की खुशी में सिर्फ फैन्स ही शामिल नहीं है बल्कि बड़े सितारे भी शामिल है।
Katrina-Vicky ने शेयर किया Goodnews

इस जोड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा –
“With immense love and gratitude, we welcome our baby boy. 7th November 2025.”
इस कैप्शन के साथ उन्होंने एक छोटे से ब्लू हार्ट इमोजी जोड़ा, जो उनके परिवार में आए नए सदस्य के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है।
Katrina-Vicky की Parenthood की नई Journey की शुरुआत

Katrina-Vicky ने दिसंबर 2021 में शादी की थी और तब से ही दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल हैं। अब उनके जीवन में यह नया अध्याय शुरू हुआ है। दोनों ने पहले ही यह संकेत दे दिया था कि वे माता-पिता बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। सितंबर में उन्होंने एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की थी जिसमें Katrina का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था, और Vicky उन्हें प्यार से थामे हुए थे। उस वक्त उन्होंने लिखा था – “Starting the most beautiful chapter of our lives.”
Work Front पर Katrina और Vicky

मां बनने के बाद Katrina Kaif फिलहाल कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने की योजना में हैं ताकि वह अपने बेटे के साथ कीमती पल बिता सकें। वहीं, Vicky Kaushal जल्द ही अपनी अगली फिल्म “Love And War” में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन Sanjay Leela Bhansali कर रहे हैं। फैंस अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि पैरेंटहुड के बाद दोनों का करियर किस नए मोड़ पर जाता है।
Bollywood के Perfect Couple बने Katrina और Vicky
Katrina-Vicky Relationship हमेशा ही अपने शानदार अंदाज और गहरे रिश्ते के लिए जाना जाता है। अब जब उन्होंने Baby Boy का स्वागत किया है, तो फैंस उन्हें “Bollywood’s Perfect Family” कहने लगे हैं। उनकी यह खुशी पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक यादगार पल बन चुकी है।









