Hero HF Deluxe Pro की कीमत ₹73,550 : डिजिटल क्लस्टर और i3S टेक्नोलॉजी पहली बार इस सेगमेंट में

HF Deluxe Pro
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Hero ने अपनी लोकप्रिय बाइक HF Deluxe का नया वर्जन HF Deluxe Pro भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹73,550 रखी गई है। पुराने HF Deluxe की तुलना में यह नया मॉडल और ज़्यादा मॉडर्न फीचर्स से लैस है। खास बात यह है कि इसमें अब डिजिटल स्पीडोमीटर और LED हेडलाइट जैसे अपग्रेड्स दिए गए हैं, जो कि इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलते हैं, Hero HF Deluxe Pro उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है जो किफायती दाम में नई तकनीक और शानदार लुक्स वाली बाइक की तलाश में हैं। 

HF Deluxe Pro

HF Deluxe Pro डिज़ाइन : 

HF Deluxe Pro में अब पहले के मुकाबले ज़्यादा स्टाइलिश ग्राफिक्स, क्रोम डिटेलिंग और नया बॉडी कलर दिया गया है। फ्रंट में LED हेडलाइट के साथ नया ‘क्राउन स्टाइल’ पोजीशन लैंप भी शामिल है, जिससे बाइक का लुक और बेहतर बनता है। यह अब पहले से कहीं अधिक आकर्षक दिखती है और युवा राइडर्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई है।

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर : 

नए वेरिएंट में आपको एक नया डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है जिसमें स्पीड, ओडोमीटर, फ्यूल इंडिकेटर और न्यूट्रल इंडीकेटर जैसी ज़रूरी जानकारी साफ-साफ दिखाई देती है। यह फीचर अब तक HF Deluxe में नहीं था और इस प्राइस रेंज में इसे एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

HF Deluxe Pro

इंजन और परफॉर्मेंस : 

बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और यह i3S (Idle Stop-Start System) टेक्नोलॉजी से लैस है, जो ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को बंद कर देता है और क्लच दबाते ही फिर से स्टार्ट हो जाता है। इससे ईंधन की बचत होती है और माइलेज भी बढ़ता है।

कीमत :

HF Deluxe Pro की कीमत ₹73,550 है, जो कि स्टैंडर्ड HF Deluxe से लगभग ₹2,300 अधिक है। यह बाइक अब Honda Shine 100, Splendor Plus XTEC जैसी बाइकों से सीधा मुकाबला करेगी। Hero ने इस बाइक को खासकर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया है जो बेहतरीन माइलेज, कम मेंटेनेंस और डिजिटल फीचर्स भी चाहते हैं।

HF Deluxe Pro

डिस्क्लेमर : इस लेख में उपलब्ध जानकारी इंटरनेट पर उपस्थित श्रोतो से ली गयी है , अतः इसको लेने से पहले hero के अधिकृत डीलरशिप पर जेक कीमत वेरीफाई जरुर करे |