आईपीएल 2025 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर बड़ा फैसला! इसकी मालिक कंपनी Diageo ने RCB Sale की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील की कीमत करीब ₹17,000 करोड़ तक पहुंच सकती है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने कहा है कि यह फैसला उनके “नॉन-कोर बिजनेस” से बाहर निकलने की रणनीति का हिस्सा है।
2025 में पहली बार चैंपियन बनी RCB की बढ़ी ब्रांड वैल्यू

सालों के इंतज़ार के बाद, RCB ने 2025 में अपना पहला IPL खिताब जीता, जिससे टीम की ब्रांड वैल्यू रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रेंचाइज़ी की संभावित कीमत अब ₹17,000 करोड़ (लगभग 2 अरब अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि RCB की इस जीत ने इसे दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिकेट टीमों में शुमार कर दिया है।
शराब विज्ञापन नियम और बिजनेस फोकस बने कारण

डियाजियो का मुख्य व्यवसाय शराब और पेय पदार्थों से जुड़ा है, जबकि भारत में हाल के वर्षों में स्पोर्ट्स में शराब ब्रांड प्रमोशन पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। ऐसे में कंपनी ने यह फ्रेंचाइज़ी “नॉन-कोर” बिजनेस मानते हुए RCB Sale की प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला बिजनेस पोर्टफोलियो को सरल बनाने और फोकस बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
मार्च 2026 तक हो सकता है RCB Sale
🚨BREAKING NEWS🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 5, 2025
It is official!! RCB have been put on sale.
The process has already been initiated. There is confidence that the sale will be completed by March 31, 2026. pic.twitter.com/H0jkN1yTuP
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि यह प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी हो सकती है। हालांकि, अभी कोई अंतिम खरीददार तय नहीं हुआ है। RCB Sale डील होती है, तो RCB का नया मालिक आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े अधिग्रहणों में से एक दर्ज कराएगा। यह कदम भारतीय क्रिकेट बिजनेस में एक नई आर्थिक क्रांति ला सकता है।









