Apple ने हाल ही में iOS 26.1 को सभी iPhone यूज़र्स के लिए रिलीज़ कर दिया है, और यह सिर्फ एक मामूली अपडेट नहीं है, बल्कि यह उन सुधारों में से है जो आपके रोज़ाना के iPhone इस्तेमाल को और बेहतर बना देगा। अगर आप सोच रहे हैं कि इसे डाउनलोड करना वाकई ज़रूरी है या नहीं, तो यहाँ हैं 5 बड़े कारण जो बताते हैं कि iOS 26.1 आपके लिए क्यों अनिवार्य अपडेट है।

1. iOS 26.1 में नया और स्मार्ट “Apple Intelligence” सपोर्ट
iOS 26.1 में Apple Intelligence को और भी बेहतर बनाया गया है। अब यह फीचर कई नये भाषाओं में काम करता है जैसे Swedish, Turkish, Danish, Vietnamese, और Traditional Chinese। मतलब, अब Siri और AI-based सुझाव पहले से ज़्यादा समझदार और लोकल भाषा-फ्रेंडली हो गए हैं। जो यूज़र्स अंतरराष्ट्रीय काम करते हैं, उनके लिए यह फीचर शानदार होने वाला है ।
2. “Liquid Glass” डिज़ाइन में नया लुक
Apple का नया Liquid Glass UI डिज़ाइन अब पहले से ज़्यादा साफ़ और बेहतरीन हो गया है। इस अपडेट में दो नए मोड जोड़े गए हैं, Clear Mode और Tinted Mode, जिनसे आप अपने iPhone की transparent और बैकग्राउंड कंट्रास्ट को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं। अगर आपको पिछले अपडेट में स्क्रीन बहुत “bright” या “glassy” लग रही थी, तो अब यह आपकी आँखों के लिए ज़्यादा आरामदायक लगेगी।
3. लॉक स्क्रीन पर कैमरा गलती से खुलने की झंझट खत्म
पहले लॉक-स्क्रीन से कैमरा अक्सर गलती से खुल जाता था, जेब में फोन रखते समय या लॉक खोलते हुए। लेकिन अब iOS 26.1 में एक नया विकल्प जोड़ा गया है जिससे आप “Lock Screen Swipe to Open Camera” को बंद कर सकते हैं। यह छोटा लेकिन बेहद उपयोगी फीचर आपकी प्राइवेसी और बैटरी दोनों बचाता है।

4. अलार्म बंद करने का नया तरीका
अब अलार्म इंटरफेस में “Slide to Stop” फीचर जोड़ा गया है। इसका मतलब, आप गलती से Tap करके अलार्म बंद नहीं कर पाएंगे,अब इसे स्वाइप करके ही बंद करना होगा। उन लोगों के लिए जो अक्सर “स्नूज़” दबाकर सो जाते हैं, यह अपडेट एक तरह से सुबह की आदत सुधारने वाला फीचर है!
5. सुरक्षा और परफॉर्मेंस में बेहतर
हर iOS अपडेट की तरह, iOS 26.1 में भी सिक्योरिटी पैच और बग फिक्सेस शामिल हैं। Apple ने कुछ ऐसे बैकग्राउंड इश्यूज़ को ठीक किया है जिनसे ऐप्स क्रैश हो रहे थे या बैटरी जल्दी खत्म हो रही थी। अब सिस्टम ज़्यादा स्मूथ और पावर-एफिशिएंट काम करेगा।









