भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava अपने Agni सीरीज में नया लाइनअप Lava Agni 4 को 20 नवंबर 2025 को लॉन्च करने वाला है , इसकी अधिकारिक घोषणा की गयी है। यह फ़ोन अपने दमदार स्पेसिफिकेशन अपग्रेड के वजह से चर्चा में है | साथ ही यह फोन “Made in India 5G Smartphone” के टैग के साथ आएगा और इसका उद्देश्य है, की भारतीय यूजर्स को मिड-रेंज में शानदार फोन के साथ दमदार फीचर भी मिले।

डिज़ाइन और डिस्प्ले – प्रीमियम लुक के साथ स्मूद परफॉर्मेंस
Lava Agni 4 का डिज़ाइन पिछले मॉडल्स से कहीं ज्यादा प्रीमियम बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में कंपनी 6.7-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दे सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसका मतलब है कि यूज़र्स को गेमिंग और स्क्रॉलिंग दोनों में स्मूद अनुभव मिलेगा। पतले बेज़ल्स और ग्लास फिनिश बैक पैनल इसे एक फ्लैगशिप-लेवल लुक प्रदान करेंगे।
MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ परफॉर्मेंस बूस्ट
Lava Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो इसे 5G कनेक्टिविटी के साथ एक पावरफुल स्मार्टफोन बनाता है। यह चिपसेट न सिर्फ मल्टीटास्किंग बल्कि हैवी गेमिंग के लिए भी परफेक्ट है। फोन में UFS 4.0 स्टोरेज टेक्नोलॉजी और LPDDR5 RAM दी जा सकती है, जिससे ऐप्स और गेम्स तेजी से लोड होंगे। और फोन के परफॉरमेंस को और बूस्ट करेंगे |
शानदार फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Lava Agni 4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होगा। इसके साथ AI एन्हांसमेंट फीचर और नाइट मोड जैसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेंगी। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है जो वीडियो कॉलिंग और व्लॉगिंग के लिए बढ़िया विकल्प रहेगा।
7000mAh बैटरी के साथ लंबी पावर
Lava Agni 4 की सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी, जो लंबे समय तक फोन को पावर प्रदान करेगी। कंपनी इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है, जिससे कुछ ही मिनटों में फोन चार्ज हो जाएगा। यह फीचर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो दिनभर फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
Lava Agni 4 संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Lava Agni 4 की कीमत भारत में ₹24,999 से ₹26,999 के बीच हो सकती है। इस रेंज में यह फोन OnePlus Nord CE 5, iQOO Z9 5G और Redmi Note 14 Pro+ जैसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
Made in India ब्रांड Lava की रणनीति
Lava ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत की है। कंपनी लगातार यह दिखा रही है कि भारतीय ब्रांड भी विश्व-स्तर के स्मार्टफोन्स बना सकते हैं। Lava Agni 4 इस दिशा में अगला बड़ा कदम है। यह फोन पूरी तरह भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया जाएगा, जिससे यह “Vocal for Local” अभियान को भी बढ़ावा देगा।









