SS Rajamouli की ‘Baahubali: The Epic’ – भारतीय सिनेमा का सबसे शानदार री-एडिट वर्ज़न

Baahubali: The Epic
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आपने Baahubali मूवी देखी है, तो आप जानते होंगे कि इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा का चेहरा ही बदल दिया था। अब निर्देशक SS Rajamouli ने इस कहानी को Baahubali:The Epic के रूप में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया है। यह फिल्म Baahubali: The Beginning और Baahubali 2: The Conclusion दोनों को जोड़कर एक साथ दिखाती है। इसमें कोई ब्रेक नहीं बस लगातार चलती है , यह फ़िल्म शानदार कहानी के साथ आती है,जो दर्शक को शुरू से अंत तक जोड़े रखती है।

Baahubali: The Epic

एस.एस. राजामौली की Baahubali: The Epic

Rajamouli हमेशा से अपनी फिल्मों में बड़ा सोचने और उसे और भी बड़े पैमाने पर दिखाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने “Baahubali: The Epic” में visuals, सेट डिज़ाइन और VFX को पहले से भी ज्यादा बेहतर बनाया है। हर सीन ऐसा लगता है जैसे किसी पेंटिंग से बाहर आया हो ,चाहे वो युद्ध का मैदान हो या महिष्मती का बड़ा महल।फिल्म देखते वक्त आपको महसूस होता है कि यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक epic experience है।

Prabhas और Rana Daggubati की मौजूदगी

फिल्म की जान हैं Prabhas और Rana Daggubati। Prabhas का Amarendra Baahubali आज भी उतना ही साहसी लगता है, जबकि Rana का Bhallaladeva उतना ही शक्तिशाली। उनकी टक्कर अब भी दर्शकों के लिए सबसे बड़ा एक्सपीरियंस है।साथ ही Anushka Shetty (Devasena) और Tamannaah Bhatia (Avantika) ने अपनी भूमिकाओं से कहानी में गहराई और भावनाएं जोड़ी हैं।

इस फिल्म में M.M Keeravani ने फिर से अपने शानदार म्यूजिक से सबका दिल जीत लिया है , और सबको बाहुबली के महिष्मती साम्राज्य के भव्यता को अपने म्यूजिक से दिखाने का काम करते है। फिल्म की cinematography, sound effects और editing इतनी शानदार है कि हर सीन एक cinematic masterpiece जैसा लगता है।Baahubali: The Epic फिल्म किसी भी Hollywood epic से कम नहीं हैं।