iQOO ने अपनी Neo सीरीज में iQOO Neo 11 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है यह फोन मिड रेंज बजट सेगमेंट में शानदार परफोर्मेंस के साथ अपने यूनिक डिजाइन और simple लुक में दमदार परफोर्मेंस देने वाला फोन होने वाला है, क्योंकि इस फोन में snapdragon का Elite प्रोसेसर मिलता है जो इस फोन के performance को next level बनाता है।

दमदार डिस्प्ले और शानदार डिजाइन
iQOO Neo 11 5G में 6.82 इंच की बड़ी 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो स्मूद और क्लियर विजुअल्स देती है। 144Hz का रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बहुत ही फ्लूइड बना देता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो काफी अच्छा है, जिससे वीडियो देखने या गेम खेलने का मज़ा और भी बढ़ जाता है। फोन का डिजाइन भी प्रीमियम है ,पतला, हल्का और हाथ में पकड़ने में आरामदायक।
Snapdragon 8 Elite के साथ सुपरफास्ट परफॉर्मेंस
इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो फिलहाल मार्केट का एक सबसे तेज़ चिपसेट है। इसके साथ Adreno 830 GPU ग्राफिक्स को और भी बेहतरीन बनाता है। चाहे आप PUBG या BGMI जैसे भारी गेम खेलें, या एक साथ कई ऐप्स चलाएं, यह फोन बिना लैग के सब कुछ संभाल लेता है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB और 16GB तक RAM के ऑप्शन हैं, साथ ही 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज भी दी गई है।
प्रोफेशनल लेवल कैमरा एक्सपीरियंस
iQOO Neo 11 5G में डुअल कैमरा सेटअप है। इसका 50MP का मेन कैमरा OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है, जो फोटो को शार्प और स्टेबल बनाता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस ग्रुप फोटो या नेचर शॉट्स के लिए बढ़िया है। फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बिल्कुल सही है।

लंबी चलने वाली बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस फोन में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल जाती है। साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे यह कुछ ही मिनटों में आधा चार्ज हो जाता है। अगर आप ऐसे यूज़र हैं जो हमेशा फोन पर गेम या वीडियो चलाते रहते हैं, तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट साथी होने वाली है।
iQOO Neo 11 5G Price (कीमत) और लॉन्च डिटेल्स
फिलहाल iQOO Neo 11 5G चीन में लॉन्च हुआ है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 2,999 युआन (लगभग ₹34,000) रखी गई है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही यह भारतीय मार्केट में भी एंट्री करेगा। यह फोन लॉन्च होने के बाद OnePlus Ace 3, Realme GT 7 Pro और Redmi K80 Ultra जैसे फोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।









