The Witcher Season 4: Liam Hemsworth बने नए Geralt Of Rivia, जानें पूरी कहानी और रिलीज़ अपडेट

The Witcher Season 4
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Netflix की फैंटेसी वेब सीरीज़ The Witcher Season 4 अब अपने नए season के साथ वापसी कर रही है। इस बार दर्शकों को मिलेगा एक बड़ा सरप्राइज़, क्योंकि अभिनेता Liam Hemsworth Geralt of Rivia की भूमिका में नजर आने वाले है , जिसे पहले Henry Cavill ने निभाया था। शो में यह बदलाव केवल अभिनेता का नहीं बल्कि कहानी की दिशा में भी एक नया मोड़ लेकर आएगा। और इस बार यह सीजन और भी जबरदस्त होने वाला है। अपने यूनिक storyline और शानदार cast के वजह से।

The Witcher Season 4

Henry Cavill की विदाई और Liam Hemsworth की एंट्री

पिछले तीन सीज़न में Henry Cavill ने Geralt of Rivia के किरदार शानदार तरीके से निभाया, लेकिन अब चौथे सीज़न में उनकी जगह Liam Hemsworth दिखेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बदलाव “creative differences” यानी रचनात्मक मतभेदों के कारण हुआ। निर्माताओं का कहना है कि वे इस बार कहानी को मूल Andrzej Sapkowski की किताबों के और करीब ले जाना चाहते हैं, ताकि दर्शकों को शानदार अनुभव मिल सके। Hemsworth के जुड़ने से फैंस में उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

The Witcher Season 4

The Witcher Season 4 storyline

सीजन 3 के अंत में Geralt, Yennefer और Ciri तीनों अपनी-अपनी राहों पर निकल गए थे। अब सीजन 4 में दिखाया जाएगा कि Geralt अपने घावों से जूझते हुए Ciri को खोजने की कोशिश करता है। वहीं Ciri एक नए समूह “The Rats” के साथ जुड़ चुकी है और अब खुद को Falka के नाम से पहचानती है। दूसरी तरफ Yennefer भी आने वाले युद्ध के बीच अपने निर्णयों से जूझ रही है। इस बार कहानी और भी  रहस्यमयी होने वाली है। The Continent में छिड़ने वाला युद्ध, टूटते रिश्ते और बढ़ती शक्तियाँ इस सीज़न को पहले से कहीं ज़्यादा बेहतरीन बनाने वाले हैं।

The Witcher Season 4 कास्ट

The Witcher Season 4 में कई पुराने चेहरे लौटेंगे जिनमें Anya Chalotra (Yennefer of Vengerberg), Freya Allan (Ciri), और Joey Batey (Jaskier) शामिल हैं। साथ ही नए कलाकारों के आने से यह सीजन और भी शानदार होने वाला है और सभी लोग इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिससे इस सीजन के क्रेज का पता साफ तौर पर लगाया जा सकता है। 

The Witcher Season 4 रिलीज़ डेट

Netflix ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि The Witcher Season 4 का प्रीमियर 30 अक्टूबर 2025 को हो गया है। इसमें कुल 8 एपिसोड्स है,और हर एपिसोड लगभग एक घंटे का है। शो Netflix पर विश्वभर में एक साथ रिलीज़ किया गया है, जिससे भारतीय दर्शक भी उसी दिन इसका आनंद ले सकेंगे।