YouTube Update 2025 का नया AI अपडेट: अब 4K वीडियो, शार्प थंबनेल और स्मार्ट टीवी यूज़र्स के लिए खुशखबरी

Youtube Update 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म को और अधिक एडवांस और यूज़र-फ्रेंडली बनाने के लिए Youtube Update 2025 जारी किया है। अब कंपनी AI Upscaling, 4K Thumbnails, और Smart Shopping Tools for TV जैसे फीचर्स ले कर आ रही है। इन नई सुविधाओं से न केवल वीडियो क्वालिटी में सुधार होगा, बल्कि टीवी पर देखने और खरीदारी करने का अनुभव भी और इंटरएक्टिव बन जाएगा।

Youtube Update 2025

अब दिखेंगे 4K थंबनेल – और भी क्लियर

अब YouTube पर आप 4K क्वालिटी थंबनेल लगा सकेंगे। पहले थंबनेल फाइल का साइज 2MB तक सीमित था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50MB कर दिया गया है। इसका मतलब है कि आपके वीडियो का पहला इम्प्रेशन अब पहले से कहीं बेहतर दिखेगा ,खासकर जब कोई उसे Smart TV या 4K Display पर देखे। यह बदलाव उन क्रिएटर्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो अपनी वीडियो को प्रोफेशनल टच देना चाहते हैं।

AI Upscaling: पुरानी वीडियो भी बनेंगी शार्प और HD

YouTube अब AI Upscaling Feature ला रहा है। अगर आपकी कोई पुरानी वीडियो 1080p या उससे कम क्वालिटी में है, तो अब यह नया AI सिस्टम उसे अपने आप HD या 4K Quality में सुधार देगा। इससे वीडियो के कलर, ब्राइटनेस और डिटेल्स और भी शानदार दिखेंगे। अगर कोई क्रिएटर यह फीचर नहीं चाहता, तो वह इसे बंद (opt-out) भी कर सकता है। लेकिन यह अपडेट पुराने कंटेंट को नया लुक देने का बेहतरीन मौका है।

Youtube Update 2025

टीवी पर नया YouTube लेआउट

YouTube का TV Interface भी अब पहले से ज़्यादा शानदार और यूज़र-फ्रेंडली बन गया है।

  • अब चैनल पेज पर शो लेआउट मिलेगा, जिससे वीडियो सीरीज़ को एक साथ देखना आसान होगा।
  • जब आप किसी चैनल पर सर्च करेंगे, तो सिर्फ उसी चैनल के वीडियो रिज़ल्ट में दिखेंगे।
  • साथ ही, टीवी पर वीडियो देखने से पहले प्रीव्यू स्क्रीन भी दिखाई देगी ताकि आप तय कर सकें कि वीडियो देखनी है या नहीं।

इन नए बदलावों से टीवी पर YouTube चलाना अब और भी आसान और मज़ेदार अनुभव बन गया है।

टीवी से शॉपिंग करना अब हुआ आसान

YouTube Update 2025 ने टीवी पर देखने वाले यूज़र्स के लिए एक नया फीचर जोड़ा है – Shopping Tools for TV। अब अगर किसी वीडियो में कोई प्रोडक्ट दिखाया गया है, तो स्क्रीन पर उसका QR Code दिखेगा। आप बस अपने फोन से उस कोड को स्कैन करें, और सीधे उस प्रोडक्ट के पेज पर पहुंच जाएं। जल्द ही YouTube एक नया सिस्टम भी लाने वाला है, जिसमें वीडियो के किसी खास टाइम पर दिखने वाला प्रोडक्ट ऑटोमेटिकली हाइलाइट होगा। यानि अब आप अपने पसंदीदा वीडियो से सीधे शॉपिंग भी कर पाएंगे।

कब आयेगा Youtube Update 2025 फीचर्स?

YouTube Update 2025 के इन सभी फीचर्स को धीरे-धीरे ग्लोबली रोलआउट कर रहा है। भारत में भी आने वाले महीनों में ये अपडेट देखने को मिलेंगे। शुरुआत में यह सिर्फ कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स और टीवी यूज़र्स को मिलेगा, लेकिन धीरे-धीरे सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।