Honda ने अपनी लोकप्रिय बाइक Shine 100 का नया वेरिएंट Honda Shine 100 DX लॉन्च कर दिया है। यह वर्जन पहले से ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-रिच और प्रैक्टिकल है , Honda Shine 100 DX उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो रोज़ाना की सवारी के लिए भरोसेमंद, स्टाइलिश और फ्यूल-एफिशिएंट बाइक की तलाश में हैं। इसका डिजिटल क्लस्टर, बड़ा फ्यूल टैंक और शानदार माइलेज इसे अन्य 100cc बाइक्स से अलग बनाते हैं।

Honda Shine 100 DX डिज़ाइन :
Shine 100 DX का डिज़ाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक है। इसमें अब क्रोम फिनिश हेडलाइट गार्निश, मफलर पर क्रोम हीट शील्ड, ब्लैक-फिनिश इंजन और ग्रैब रेल दिए गए हैं। यह बाइक अब बड़े फ्यूल टैंक के साथ आती है, जिसकी क्षमता 10 लीटर है, जो पहले के 9 लीटर से ज्यादा है। इसमें चार कलर आप्सन मिलते है जैसे -Pearl Igneous Black,Imperial Red Metallic,Athletic Blue Metallic,Geny Gray Metallic
इंजन और परफॉर्मेंस :
Honda Shine 100 DX में 98.98cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो कि स्टैंडर्ड Shine 100 मॉडल में भी मौजूद है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ ही Honda की Enhanced Smart Power (eSP) टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो इंजन की कार्यक्षमता और ईंधन दक्षता को और बेहतर बनाता है। यह इंजन 7.28 bhp की अधिकतम पावर 7500 rpm पर और 8.04 Nm का पीक टॉर्क 5000 rpm पर जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, कुल मिलाकर, यह इंजन न केवल माइलेज के लिहाज़ से बेहतर है, बल्कि इसकी परफॉर्मेंस भी भरोसेमंद और संतुलित है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Shine 100 DX को और स्मार्ट और उपयोगी बनाने के लिए इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं:
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: जिसमें रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, ट्रिप मीटर और सर्विस इंडिकेटर शामिल है।
- साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ: जो सुरक्षा के लिहाज़ से एक जरूरी फीचर है।
कीमत :
Honda Shine 100 DX की बुकिंग 1 अगस्त 2025 से शुरू होगी। फिलहाल Honda ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह स्टैंडर्ड Shine 100 से थोड़ी ज्यादा होगी। Shine 100 DX को बजट-फ्रेंडली यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।

डिस्क्लेमर : इस लेख में उपलब्ध जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध श्रोतो से ली गयी है , अतः इसके रेगार्डिंग कुछ और जानना हो तो होंडा के ऑफिसियल साईट पर जाके देख सकते है |









