Honda CB125 Hornet: स्टाइल और परफॉर्मेंस का दमदार कॉम्बिनेशन

CB125 Hornet
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Honda ने अपनी नई CB125 Hornet को लॉन्च किया, जिसे खासतौर पर TVS Raider 125 और Hero Xtreme 125R जैसे स्पोर्टी 125cc मॉडलों के मुकाबले पेश किया गया है,अगर आप एक दमदार, स्पोर्टी लुक वाली 125cc बाइक की तलाश में हैं तो CB125 Hornet आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है,क्योकि स्टाइलिंग से लेकर टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस तक, इस बाइक में Gen Z राइडर्स के लिए बहुत कुछ खास है।

CB125 Hornet

CB125 Hornet डिज़ाइन : 

CB125 Hornet को स्ट्रीटफाइटर स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इसमें ट्विन LED हेडलाइट्स, LED DRLs, मस्कुलर टैंक जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। बाइक की सबसे खास बात है इसका गोल्डन कलर वाला USD फ्रंट फोर्क, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलता है। 

पावर और परफॉर्मेंस : 

Honda CB125 Hornet में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 11 bhp की पावर @7,500 rpm और 11.2 Nm का टॉर्क @6,000 rpm जनरेट करता है। इसकी खास बात है कि यह बाइक 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड महज 5.4 सेकंड में पकड़ लेती है, जो इसे सेगमेंट की सबसे तेज बाइक बनाता है।

CB125 Hornet

वजन और ब्रेकिंग सिस्टम : 

CB125 Hornet का कर्ब वज़न लगभग 124 किग्रा है, जो कि इसकी स्पीड और कंट्रोल को संतुलित बनाए रखता है। ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें फ्रंट में 240mm की पेटल डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है।

कीमत : 

Honda CB125 Hornet की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹95,000 से ₹1.4 लाख के बीच रहने की उम्मीद है, जो वेरिएंट और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

CB125 Hornet

डिस्क्लेमर : इस लेख में उपस्थित जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध श्रोतो से ली गयी है , अतः इसकी कीमत जगह के अनुसार बदल सकती है तो खरीदने से पहले होंडा के अधिकृत स्टोर पर जाके जरुर पता करे |