मनोज बाजपेई के अभिनय वाली सीरीज The Family Man का सीजन 3 जल्द ही Amazon Prime Video Par रिलीज होने वाला है, The Family Man Season 3 का इंतज़ार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि अमेज़न प्राइम वीडियो की इस सुपरहिट स्पाई-थ्रिलर सीरीज़ में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) एक बार फिर अपने फेमस किरदार श्रीकांत तिवारी (Srikant Tiwari) के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। इस बार कहानी और भी पेचीदा होगी और श्रीकांत के सार्कास्टिक डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल बैलेंस दर्शकों को फिर से entertain करने के लिए तैयार है।

Manoj Bajpayee के किरदार की वापसी
मनोज बाजपेयी ने The Family Man season 3 सीरीज़ में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उनका किरदार Srikant Tiwari, जो एक आम सरकारी कर्मचारी की तरह दिखता है लेकिन असल में खुफिया एजेंसी TASC का अफसर है, दर्शकों का फेवरेट बन चुका है। इस सीज़न में श्रीकांत अपने पेशेवर जीवन और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच फिर एक कठिन संतुलन बनाते दिखेंगे। उनके विट्टी (witty) और सटायर से भरे डायलॉग्स इस बार भी सीरीज़ की जान बनेंगे। जो दर्शकों की पहली पसंद भी है।
Srikant के डायलॉग्स का जादू
The Family Man के पिछले सीज़न में श्रीकांत तिवारी के कई डायलॉग्स फेमस हुए थे, जिसको अभी एडिट करके नए The Family Man Season 3 टीजर के साथ फैंस पोस्ट कर रहे है और डायलॉग को लेकर नए नए वीडियो पोस्ट हो रहे हैं,
जैसे –
- “मैं ऑफिस में काम करता हूँ, पर घर वाले सोचते हैं मैं टाइमपास कर रहा हूँ।”
- “देश बचाने निकलो तो घरवाले कहते हैं – टाइम किसके पास है परिवार के लिए?”
ये डायलॉग न सिर्फ उनकी ज़िंदगी की उलझनें दिखाते हैं बल्कि आम भारतीय मिडिल-क्लास आदमी के संघर्ष को भी बखूबी बयान करते हैं।
The Family Man season 3 Storyline
रिपोर्ट्स के मुताबिक The Family Man Season 3 की कहानी इस बार उत्तर-पूर्व भारत और चीन बॉर्डर के तनाव के आस पास के माहौल को दिखाएगी। और श्रीकांत इस बार एक ऐसे मिशन पर होंगे जो देश की सुरक्षा से सीधे जुड़ा होगा। सीज़न में हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशनल ट्विस्ट्स और डार्क ह्यूमर का जबरदस्त कॉम्बो देखने को मिलेगा। मेकर्स ने यह भी संकेत दिया है कि श्रीकांत की पारिवारिक जिंदगी में नए मोड़ आएंगे, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाएंगे।
मनोज बाजपेयी की परफॉर्मेंस से उम्मीदे
मनोज बाजपेयी ने हर सीज़न में अपनी अभिनय से दर्शकों को next level entertainment दिया है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर शो के रेटिंग से साफ पता लगाया जा सकता है। उनके एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी ने The Family Man को इंटरनेशनल लेवल की सीरीज़ बना दिया है। दर्शक इस बार उनसे अधिक इमोशनल और तेज-तर्रार ह्यूमर की उम्मीद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर The Family Man का जलवा
The Family Man season 3 के क्रेज का पता ऐसे ही लगाया जा सकता है कि जैसे से The Family Man 3 का anouncement हुआ सोशल मीडिया पर कई सारे hashtag ट्रेंड करने लगे, और सभी ने अपने बेहतर रिएक्शन इस web series को लेकर दिए । फैंस लगातार मीम्स, एडिट्स और वीडियो क्लिप्स शेयर कर रहे हैं जिनमें श्रीकांत के पुराने डायलॉग को नए मिशन से जोड़कर दिखाया जा रहा है। इससे साफ है कि इस बार भी सीरीज़ का क्रेज पहले से कहीं ज्यादा होने वाला है।









