Diana Penty ने हाल ही में अपने 100 साल पुराने Heritage Home की झलक दिखाई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। मुम्बई में बसा यह घर न सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि old world charm और modern elegance का बेहतरीन कॉम्बो भी है। इस घर को देखते ही इसकी रॉयलनेस साफ़ तौर पर दिखती है , इस घर का रिच कल्चर बहुत ही शानदार दिखता है।

Farah Khan का मजेदार रिएक्शन: “Mannat से भी बड़ा!”
जब डायरेक्टर-कोरियोग्राफर Farah Khan इस Heritage Home में पहुंचीं, तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “यह तो Shah Rukh Khan के Mannat से भी बड़ा और सुंदर है!” उनके इस कमेंट पर Diana Penty मुस्कुरा उठीं। Farah ने घर की सादगी और elegance की तारीफ करते हुए कहा कि यह घर European vibe देता है “ऐसा लग रहा था जैसे मैं मुंबई में नहीं, लंदन के किसी पुराने महल में हूं।” इस बात से इस घर के uniqueness का पता लगाया जा सकता है।
Diana Penty के लिए 100 साल की विरासत और परिवार की कहानी
Diana ने बताया कि यह घर उनके परदादा-परदादी के ज़माने का है, यानी लगभग एक सदी पुराना। इस ancestral home में कई पीढ़ियों की यादें समाई हैं। लकड़ी के दरवाज़े, antique फर्नीचर, vintage mirror और ऊँची छतें घर को एक royal touch देती हैं। उन्होंने कहा, “यह घर हमारे परिवार की पहचान है, हर कोना हमारी कहानी बयां करता है।”

Terrace Garden और Antique Decor का जादू
घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा है इसका terrace garden, जहाँ गुलाबी सोफे, रंग-बिरंगे कुशन और antique lamps सजे हैं। Farah Khan ने इसे “dreamy और royal setup” बताया। घर के भीतर traditional wooden furniture और modern art pieces का बेहतरीन कॉम्बो दिखाई देता है।
Shah Rukh Khan को आमंत्रण देने की मजेदार बात
मस्ती-मज़ाक के बीच Farah Khan ने हंसते हुए कहा कि Diana को Shah Rukh Khan को अपने घर आमंत्रित करना चाहिए – “उन्हें यहाँ आराम मिलेगा, इतना शांत और खूबसूरत माहौल है।” इस पर Diana ने मुस्कुराकर कहा, “अगर वो आएं, तो मैं खुद उनका स्वागत करूंगी।”

Diana के लिए यह घर सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि emotion और heritage का सुंदर मेल है। हर दीवार, हर picture frame और हर कदम बीते सालों की यादें लिए हुए हैं। Diana Penty का यह घर उनकी life की वो कहानी कहता है जहाँ उनके परिवार की सारी यादें बसी है।









