अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलेशिया में आयोजित 47वें ASEAN Summit 2025 में पहुंचते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया, जिसमें ट्रंप खुद भी शामिल हो गए और कुछ क्षणों तक स्थानीय कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए।
लाल कालीन पर अमेरिकी और मलेशियाई झंडों के साथ दिखी गर्मजोशी

ASEAN Summit 2025 में आगमन के दौरान लाल कालीन बिछाया गया था और दोनों देशों के झंडे लहराए जा रहे थे। ट्रंप ने उत्साहपूर्वक अमेरिकी और मलेशियाई दोनों झंडे हाथ में लेकर लहराए। यह दृश्य वहां मौजूद दर्शकों और मीडिया के लिए किसी खास पल से कम नहीं था। उनकी यह सहजता और हंसी-मजाक भरा अंदाज़ पूरे समारोह का आकर्षण बन गया।
ASEAN Summit 2025 में अमेरिका की नई शुरुआत

ASEAN Summit 2025 की यह यात्रा राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में एशिया के साथ अमेरिकी कूटनीति की नई शुरुआत मानी जा रही है। इस सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार संबंधों और चीन के साथ रणनीतिक संतुलन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। इसके अलावा पूर्वी तिमोर (East Timor) को आसियान का 11वां सदस्य बनने की औपचारिक मंजूरी भी इस बार के एजेंडे में शामिल है।
ट्रंप का डांस बना चर्चा का विषय
MUST WATCH!
— Margo Martin (@MargoMartin47) October 26, 2025
President @realDonaldTrump dances at Malaysian arrival ceremony 🇺🇸🇲🇾 pic.twitter.com/e7Zrw3L35Y
हालांकि यह सिर्फ एक स्वागत समारोह था, लेकिन ट्रंप का यह डांस पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसी ने इसे “सॉफ्ट डिप्लोमेसी” बताया तो किसी ने इसे “पब्लिसिटी स्टाइल मूव” कहा। जो भी हो, इस हल्के-फुल्के पल ने शिखर सम्मेलन की शुरुआत को यादगार बना दिया और अमेरिका-मलेशिया संबंधों में एक सकारात्मक संदेश भी भेजा।









