बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फिर एक बार सोशल मीडिया पर चर्चा में है क्योंकि हाल ही में उन्होंने एक स्टोरी शेयर किया था जिसमें साफ तौर पर लिखा था “Save The Date… 29 October” और इस स्टोरी पर फैंस ने अपने अपने राय देते हुए लिखा कि कही Janhvi शादी तो नहीं कर रही, तो कईयों ने उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में कहा। इन्हीं सभी वजहों के कारण फैन्स 29 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सबको पता चल सके कि 29 तारीख को क्या announce होने वाला है।

29 अक्टूबर की तारीख ने क्यों बढ़ाई उत्सुकता?
जान्हवी की इस स्टोरी वाली पोस्ट में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं था,ना किसी का नाम, ना कोई लोकेशन। लेकिन उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए डांसिंग गर्ल और हवाई जहाज इमोजी ने सबका ध्यान खींच लिया। कई फैंस का मानना है कि यह किसी डेस्टिनेशन वेडिंग का संकेत हो सकता है, जबकि कुछ का कहना है कि यह शायद किसी नए मूवी प्रोजेक्ट या ब्रांड लॉन्च का टीज़र है। पोस्ट हटाने के बाद चर्चाएँ और तेज हो गईं, आखिर उन्होंने इसे अचानक क्यों डिलीट किया?
Janhvi Kapoor के लिए सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार
Janhvi Kapoor के फैंस हमेशा उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं, और जब उन्होंने यह पोस्ट डाली, तो इंटरनेट पर जैसे भूचाल आया हो। किसी फैन ने कमेंट किया, “क्या जान्हवी शादी कर रही हैं?”, तो किसी ने लिखा, “यह जरूर किसी ग्रैंड फिल्म की घोषणा होगी!” ट्विटर (X) पर #JanhviKapoor और #SaveTheDate29October लगातार ट्रेंड करते रहे। उनकी डिलीट की गई पोस्ट ने इसको और बढ़ा दिया, जिससे फैंस अब बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं।
Janhvi Kapoor करियर पहले, फिर शादी
Janhvi Kapoor ने पहले भी इंटरव्यूज़ में खुलकर कहा है कि वह शादी को एक beautiful and personal journey मानती हैं, लेकिन अभी उनकी career priorities सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा था कि अगर कभी शादी होगी, तो वह बेहद simple, intimate और elegant होगी, बिना मीडिया के शोर और ग्लैमर के। इसलिए, यह भी संभव है कि यह पोस्ट किसी फिल्म या ब्रांड से जुड़ी हो, लेकिन उनके पिछले बयानों को देखते हुए फैंस को लग रहा है कि शायद अब वह अपनी ज़िंदगी का नया अध्याय शुरू करने वाली हैं।
क्या यह शादी है या कोई स्मार्ट प्रमोशन?
फिलहाल, कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन चर्चाएँ कई दिशाओं में जा रही हैं —
- यह Janhvi Kapoor की Wedding Announcement हो सकती है।
- यह किसी Upcoming Movie Launch या Brand Collaboration का हिस्सा हो सकता है।
- या फिर यह सिर्फ एक Social Media Marketing Move था, ताकि जान्हवी फिर से सुर्खियों में आ सकें।
जिस तरह वह पोस्ट डिलीट की गई, उससे लगता है कि जान्हवी जानती हैं कि फैंस को उत्सुक कैसे रखना है।









