अगर आप भी है रोमांटिक ड्रामा सीरीज के फैन तो Nobody Wants This आपके लिए एक स्पेशल सीरीज हो सकता है क्योकि इस सीरीज के cast और इसकी स्टोरीलाइन इसे बाकी सभी से यूनिक बनाती है,हालाँकि इस वेब सीरीज का दूसरा पार्ट netflix पर Release हो चुका है । तो बिना कुछ सोचे आप भी इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज को देखे साथ ही यह भी की Joanne और Noah की जोड़ी इस नए सीजन में क्या खास करती है।

Relationship और Faith के बीच की पल
Nobody Wants This Season 2 का सबसे बड़ा conflict है,प्यार के नाम पर conversion (धर्म परिवर्तन) का सवाल।Noah अपने यहूदी धर्म से गहराई से जुड़ा है, जबकि Joanne एक modern और independent सोच रखने वाली लड़की है।Noah चाहता है कि Joanne उसके faith को अपनाए, लेकिन Joanne मानती है कि प्यार की नींव धर्म नहीं, बल्कि understanding और respect पर टिकनी चाहिए। यही विचारों का मतभेद उनके रिश्ते को टूटने की कगार पर ले आता है।
Finale में प्रेम का इज़हार, लेकिन अंत अधूरा
सीजन के आखिरी एपिसोड में Joanne और Noah के रास्ते अलग हो जाते हैं। पर Noah जब महसूस करता है कि वह Joanne के बिना अधूरा है, तो वापस लौटकर कहता है-तुम यहूदी हो या नहीं, मुझे फर्क नहीं पड़ता… मैं सिर्फ तुम्हें चाहता हूँ। यही इस सीरीज का ending है, लेकिन दर्शक व्हाहते है की इस स्टोरीलाइन को थोड़ा सा और बढ़ाना चाहिए था। जिससे Joanne और Noah के जोड़ी को और भी बेहतरीन तरीक़े से एंजॉय करने को मिलता ।
Nobody Wants This के ख़ास किरदारों की अधूरी यात्राएँ
इस सीजन में बाकी किरदारों की कहानियाँ भी गहराई लिए हुए हैं जैसे Morgan और Dr. Andy का रिश्ता खत्म हो जाता है जब भरोसा टूटता है।साथ ही Sasha और Esther का अलग होना भी यह दिखाता है कि प्यार हमेशा साथ रहने की गारंटी नहीं होता। वहीं, Sasha और Morgan के बीच एक नई spark दिखती है, जो शायद आने वाले सीजन को और भी बेहतर बनाएगी।

- Nobody Wants This Season 2 का ending एक mirror जैसा है, जो दर्शकों को अपनी ज़िंदगी की झलक दिखाता है। यहाँ कोई perfect ending नहीं है, बस कुछ अनकहे सवाल हैं- क्या सच्चा प्यार सब कुछ स्वीकार कर सकता है? क्या विश्वास और प्यार साथ-साथ चल सकते हैं?
इन सवालों ने इस सीरीज को सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक human experience बना दिया है।जिससे ख़ुद को कैसे रखना चाहिए ताकि लाइफ बैलेंस्ड होके चलती रहे।









