OTT पर Mahabharat Ek Dharmayudh, जहां AI टेक्नोलॉजी के साथ पांडव और कौरवों की महाकाव्य कहानी होगी यादगार 

Mahabharat Ek Dharmayudh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आज कल हमे अपने धर्म और पौराणिक कथाओं में रुचि तो है लेकिन कोई पढ़ना नहीं चाहता, इसी को ध्यान में रखकर OTT पर पहली बार Mahabharat Ek Dharmayudh सीरीज आने वाला है जो पूरी तरह से AI द्वारा बनाया जा रहा है इसमें तक़रीबन 100 एपिसोड्स होने वाले है।सबसे खास बात यह है कि यह भारत की पहली पौराणिक सीरीज़ है जिसे Artificial Intelligence (AI) की मदद से पूरी तरह तैयार किया गया है, और दर्शकों को घर बैठे ही महाकाव्य की गहराई और युद्ध की थ्रिल महसूस होगी।जो इसे दर्शकों के लिए और भी खास बना देता है।

Mahabharat Ek Dharmayudh

रिलीज की तारीख और प्लेटफ़ॉर्म

अगर आप भी इस AI based महाभारत को अनुभव करना चाहते हैं, तो 25 अक्टूबर 2025 को तैयार हो जाइए। यह सीरीज़ JioCinema और JioHotstar पर रिलीज होगी। अब आपको महाभारत के नायक और खलनायक, युद्ध के दृश्य और भावनाओं की गहराई का अनुभव करने के लिए थिएटर जाने की जरूरत नहीं सिर्फ अपने घर में स्क्रीन खोलें और महाभारत महाकाव्य को देखें ।

Mahabharat Ek Dharmayudh क्यों है खास

Mahabharat Ek Dharmayudh में कुल 100 एपिसोड होंगे, और हर एपिसोड में युद्ध, राजनीति, परिवारिक रिश्ते और धर्म की दुविधा को AI टेक्नोलॉजी के जरिए और भी बेहतरीन तरीके से दिखाया जाएगा जिससे आप महाभारत को महसूस कर पाएंगे । AI टेक्नोलॉजी इसको नए अंदाज़ में पेश करता है, जिससे पुराने महाभारत के दृश्य और पात्र एकदम नजदीकी लगते हैं। कल्पना कीजिए—अर्जुन का धनुष उठाना, भीम का गदा चलाना, और द्रौपदी का हृदयस्पर्शी संघर्ष सब कुछ स्क्रीन पर ऐसे दिखाई देगा जैसे आप वहां मौजूद हों।सच में यह सीरीज पौराणिक कथाओं के प्रेमी जन के लिए शानदार होने वाला है।

  • Mahabharat Ek Dharmayudh के निर्माता Vijay Subramaniam कहते हैं कि यह सिर्फ एक सीरीज़ नहीं, बल्कि भारतीय पौराणिक कथाओं और आधुनिक टेक्नोलॉजी के बीच एक पुल है। यह दर्शकों को पुराने महाकाव्य के साथ नया एक्सपीरिएंस देता है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर दर्शक उत्साहित हैं।क्योकि यह सबके लिए एक नया एक्सपीरिएंस होने वाला है, क्योंकि यह आपको पौराणिकता के साथ-साथ आपके अध्यात्म के ज्ञान को भी बढ़ाएगा। जिससे आप ख़ुद को महाभारत के प्रत्येक character के बारे में ज़्यादा जानकारी दे सकेंगे ।कई लोगो का मानना है की क्या प्रत्येक किरदार बेहतरीन तरीके से अपना रोल निभा पाएगा।