iQOO ने अपने गेमिंग सेगमेंट को बेहतर बनाते हुए अपने 15 सीरीज में iQOO 15 को चीन में लॉन्च कर दिया है, और यह फोन खास तौर पर अपने दमदार परफोर्मेंस और बेहतरीन डिजाइन के लिए चर्चा में है। क्योंकि इस फोन के साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 processor, शानदार 2K AMOLED display, और 7000mAh की battery मिलती है। जो इसे हर प्रकार के यूज के लिए एक शानदार फोन बनाता है।

शानदार Display और Design
iQOO 15 में 6.85-इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहद स्लिम बेज़ल्स के साथ आता है, जिससे यूज़र्स को immersive viewing experience मिलता है। इसका प्रीमियम मेटल-ग्लास डिजाइन इसे और भी शानदार बनाता है, जबकि IP68/IP69 water & dust resistance इसे daily यूज के लिए एक भरोसेमंद डिवाइस बनाती है।
प्रोसेसर और Performance
iQOO 15 में कंपनी ने अपना अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset दिया है। इसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.1 storage के कॉम्बिनेशन से यह फोन ultra-fast performance देता है। चाहे heavy gaming, 4K video editing, या multitasking, हर काम बेहद स्मूद तरीके से होता है। यह स्मार्टफोन नया OriginOS 6 (Android 16 based) आता है, जो न सिर्फ स्पीड बल्कि कस्टमाइज़ेशन में भी बेहतरीन है।

iQOO 15 कैमरा क्वालिटी
कैमरा के मामले में iQOO 15 किसी DSLR से कम नहीं है। इसमें दिया गया है 50MP primary sensor, 50MP ultra-wide lens, और 50MP periscope telephoto lens जो 3x optical zoom और 100x digital zoom को सपोर्ट करता है। वहीं, 32MP selfie camera के साथ वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया फोटोज़ का एक्सपीरियंस भी शानदार है। इस फोन में मौजूद AI imaging technology हर फ्रेम को प्रोफेशनल टच देती है।
Battery और Charging Speed का Power Combo
iQOO 15 को लंबे समय तक पॉवर बैकअप देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी battery मिलती है , जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देती है। इसमें 100W fast wired charging और 40W wireless charging का सपोर्ट मिलता है। यानी कुछ ही मिनटों में यह फोन फिर से फुल चार्ज होकर पूरे दिन के लिए तैयार हो जाता है। यह फीचर इस फ़ोन को best fast-charging smartphones में शामिल करता है।

गेमिंग और ऑडियो Experience
गेमर्स के लिए यह फोन ड्रीम डिवाइस से कम नहीं। 144Hz refresh rate, Snapdragon Elite GPU, और Dual stereo speakers के साथ यह फोन lag-free gaming performance देता है। साथ ही Heat dissipation system लंबे गेमिंग सेशन्स में फोन को ठंडा रखता है, जिससे परफॉर्मेंस कभी स्लो नहीं होती।
iQOO 15 Price (कीमत)
iQOO 15 की चीन में शुरुआती कीमत CNY 4,199 (लगभग ₹52,000) रखी गई है। भारत में इसके ₹54,999 – ₹57,999 की रेंज में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Black, Titanium, और Desert Gold जैसे आर्षक कलर ऑप्शन में मिलेगा।









