दिवाली पर Vodafone Idea (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और बेहतरीन प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹419 रखी गई है। यह प्लान खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए लांच किया गया है जो भारी मात्रा में इंटरनेट डेटा का उपयोग करते हैं और हर दिन हाई-स्पीड ब्राउज़िंग या स्ट्रीमिंग की जरूरत महसूस करते हैं। फिलहाल यह प्लान राजस्थान सर्किल में लॉन्च किया गया है, लेकिन कंपनी इसे जल्द ही देशभर के अन्य सर्किलों में भी शुरू करने की तैयारी में है।

Vodafone Idea का अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों की वैधता
Vodafone Idea का यह ₹419 वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस अवधि में यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज़ाना 100 एसएमएस और तेज़ इंटरनेट स्पीड का लाभ मिलता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे “अनलिमिटेड डेटा प्लान” के लिए लांच किया गया है, जो लंबे समय से Vi ग्राहकों की मांग रही है।जिससे बिना किसिअतिरिक्त शुल्क के भरपूर डाटा यूज़ कर पाएंगे|
300GB तक हाई-स्पीड डेटा लिमिट
हालांकि प्लान को “अनलिमिटेड डेटा” कहा गया है, लेकिन अगर सही तौर पर देखा जाये तो इसमें 300GB तक का हाई-स्पीड डेटा शामिल है। इतना डाटा उपयोग कर लेने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है, लेकिन कनेक्शन पूरी तरह बंद नहीं होता। इसका मतलब है कि ग्राहक 28 दिनों तक लगातार डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं, चाहे वह स्ट्रीमिंग हो, ऑनलाइन गेमिंग हो या सोशल मीडिया ब्राउज़िंग। इंटरनेट speed स्लो होगी लेकिन फिर भी ब्राउज़िंग बेहतरीन होगा |
OTT और डिजिटल एंटरटेनमेंट का मज़ा
Vodafone Idea के इस प्लान के साथ ग्राहकों को Vi Movies & TV ऐप के प्रीमियम कंटेंट का एक्सेस मिलता है, जिससे वे फ्री में मूवी, टीवी शो और लाइव चैनल्स देख सकते हैं। इसके अलावा Vi कुछ सर्किल्स में Disney+ Hotstar या अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स के ट्रायल एक्सेस भी दे सकता है, जिससे यह प्लान एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए और भी शानदार बन जाता है।
Vodafone Idea के किन यूज़र्स के लिए है यह प्लान?
यह प्लान उन यूज़र्स के लिए एकदम सही है जो हर दिन हाई-स्पीड डेटा का उपयोग करते हैं और अपनी कॉलिंग की चिंता नहीं करना चाहते। अगर आप YouTube पर लगातार वीडियो देखते हैं, Instagram या Facebook पर लंबे समय तक स्क्रॉल करते हैं या गेमिंग के शौकीन हैं, तो यह ₹419 का प्लान आपके लिए परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है।









