Skoda Octavia RS केवल 100 Units के साथ हर Drive बनेगी Royal Ride: Power, Style और Premium Experience का Blast

Skoda Octavia RS
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Skoda हमेशा से ही अपने प्रीमियम क्वालिटी और बेहतरीन परफोर्मेंस के लिए जाना जाता है, और इस बार स्कोडा ने भारतीय कार बाजार में अपनी Skoda Octavia RS Performance Sedan को लॉन्च कर सबको दिवाली का बेहतरीन गिफ्ट दिया है, लेकिन खास बात यह है कि यह sedan सिर्फ 100 यूनिट्स की सीमित संख्या में लॉन्च हुआ था, जिसके वजह से सिर्फ 100 ग्राहकों को ये गाड़ी अपना बनाने का मौका मिला था । इसका सारा यूनिट बिक चुका है, और संभवतः ये कहना मुश्किल नहीं है कि इस सेडान का डिमांड कितना है।

Skoda Octavia RS

इंजन, परफॉर्मेंस और ड्राइविंग पावर

इस sedan के बेहतर परफोर्मेंस के लिए Skoda Octavia RS 2025 में 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 261 bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो अल्ट्रा-स्मूद शिफ्टिंग और फास्ट एक्सीलरेशन देता है।जिससे यह sedan कम समय में बेहतरीन स्पीड के साथ बात करती है, यह सेडान 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 6.6 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 km/h तक सीमित है। यह कार Volkswagen के MQB Evo प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो स्टेबिलिटी और सुरक्षा दोनों में बेहतरीन है।

डिजाइन और एक्सटीरियर फीचर्स

Skoda Octavia RS का एक्सटीरियर डिज़ाइन इसे एक बेहतरीन स्पोर्ट्स सेडान बनाता है। इसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश, बोल्ड “RS” बैजिंग, स्पोर्टी बंपर, और हनीकॉम्ब ग्रिल दी गई है। इसके साथ 19-इंच के Anthracite Alloy Wheels और डुअल ब्लैक एग्जॉस्ट टिप्स इसे दमदार लुक देते हैं। रियर डिफ्यूज़र और स्लीक हेडलैंप्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।

Skoda Octavia RS

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी फीचर्स

कार का इंटीरियर प्रीमियम स्पोर्ट्स कैबिन की फील देता है। Suedia और लेदर सीट्स पर रेड स्टिचिंग, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, और एल्युमिनियम पैडल्स इसके रेसिंग डीएनए को और बेहतरीन बनाते हैं। फ्रंट सीट्स में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, मसाज और मेमोरी फंक्शन शामिल हैं। टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) भी शामिल है।

सुरक्षा और ADAS फीचर्स

Octavia RS Performance Sedan को सुरक्षा के लिहाज से भी दमदार बनाया गया है। इसमें 10 एयरबैग्स, 360° कैमरा, Autonomous Emergency Braking, Lane Assist, Adaptive Cruise Control, और Electronic Stability Control जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें ISOFIX Mounts भी शामिल किए गए हैं। जिससे यह एक सेफेस्ट सेडान कार बन जाती है।

Skoda Octavia RS

Skoda Octavia RS Price (कीमत) और कलर ऑप्शन

Skoda Octavia RS की एक्स-शोरूम कीमत ₹49.99 लाख रखी गई है। कंपनी ने इस मॉडल को कई बेहतरीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है जिनमें Mamba Green, Candy White, Race Blue, Magic Black और Velvet Red शामिल हैं। ये रंग इसे न सिर्फ प्रीमियम बल्कि एक परफॉर्मेंस कार का असली अहसास देते हैं। जिससे ग्राहकों को बेहतरीन परफोर्मेंस और शानदार एक्सपीरियंस मिलता है