Thamma Box Office पर अपना कमाल दिखाने वाली है क्योकि Ayushmann Khurrana और एक्ट्रेस Rashmika Mandanna की आने वाली फिल्म Thamma ने रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन की एडवांस बुकिंग में ₹5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह साफ़ पता चलता है की फैन्स को इस movie का कितना इन्तेजार है। हॉरर और कॉमेडी के कॉम्बो वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए दिवाली के मौके पर जबरदस्त मनोरंजन लेकर आ रही है।

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में Thamma की एंट्री
Thamma निर्देशक आदित्य सरपोतदार है, जो अपने यूनिक कहानी कहने के अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को एक बड़े हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स (Horror Comedy Universe) से जोड़ा जा रहा है, जिससे दर्शकों की जिज्ञासा कई गुना बढ़ गई है। फिल्म में आयुष्मान खुराना का अभिनय और रश्मिका मंदाना की स्क्रीन प्रेज़ेंस, दोनों मिलकर इसे एक एंटरटेनमेंट ब्लॉकबस्टर में बदलने वाले हैं। साथ ही दर्शको के दिवाली को और भी खुशियों के साथ भरने वाले है |
बंपर एडवांस बुकिंग से Thamma Box Office पर असर
फिल्म Thamma ने पहले दिन की एडवांस टिकट बुकिंग में ₹5.03 करोड़ की शानदार शुरुआत की है। इनमें से करीब ₹3.4 करोड़ ब्लॉक बुकिंग्स से आए हैं, जबकि ₹1.63 करोड़ की बिक्री सिंगल टिकट्स के रूप में दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 57,000 से ज्यादा टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं, और महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर तथा दक्षिण भारत में फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह आँकड़े इस बात का संकेत हैं कि Ayushmann Khurrana और Rashmika Mandanna की जोड़ी दर्शकों को थिएटर तक लाने में सफल हो रही है।
दिवाली वीकेंड पर Thamma movie की रिलीज़
फिल्म 21 अक्टूबर 2025, यानि दिवाली वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह समय बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद शुभ माना जाता है, और ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि Thamma box Office पर पहले दिन ₹15-20 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। दिवाली के त्योहारी माहौल और परिवारिक दर्शकों की पसंद को देखते हुए, फिल्म के सुपरहिट होने की संभावनाएं ज्यादा मानी जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर Thamma movie का जलवा
फिल्म के ट्रेलर और गाने सोशल मीडिया पर पहले से ही ट्रेंड कर रहे हैं। #ThammaOnDiwali और #AyushmannRashmika जैसी हैशटैग्स ट्विटर और इंस्टाग्राम पर टॉप ट्रेंड में हैं। दर्शक फिल्म की कॉमिक टाइमिंग, डर और इमोशन के कॉम्बो को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म के म्यूजिक और विजुअल इफेक्ट्स की भी खूब तारीफ हो रही है, जिससे Thamma Box Office कलेक्शन में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।









