बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर Ayushmann Khurrana एक बार फिर दर्शकों को हँसी से लोटपोट करने के लिए तैयार हैं। वह Pati Patni Aur Woh Do में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
होली 2026 पर होगी रिलीज़

फिल्म मेकर्स ने यह कंफर्म किया है कि Pati Patni Aur Woh Do 4 मार्च 2026, यानी होली के मौके पर रिलीज़ होगी। त्योहार के सीजन में रिलीज़ होने के कारण फिल्म से बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।
तीन अभिनेत्रियां करेंगी धमाल

इस बार फिल्म में सिर्फ एक नहीं बल्कि तीन बड़ी हीरोइनों को कास्ट किया गया है। आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामीका गब्बी नज़र आएंगी। फिल्म का टैगलाइन ही कहता है— “Not two but three actresses to disrupt the life of Prajapati Pandey” यानी इस बार कहानी और भी ज्यादा कॉमिक और ट्विस्ट से भरी होगी।
Pati Patni Aur Woh Do, शूटिंग और लोकेशन
हर पति की होती है, अपनी ही एक अफ़लातून दुनिया…
— T-Series (@TSeries) October 18, 2025
जो उनको भले ही सताती हो, मगर हम सबको बड़ा हँसाती है !Introducing the world of #PrajapatiPandey starring AyushmannKhurrana in #PatiPatniAurWohDo
With #SaraAliKhan, #WamiqaGabbi aur #RakulPreetSingh joining the ride, this… pic.twitter.com/Ch8Db7espx
फिल्म की शूटिंग प्रयागराज, मुंबई और दिल्ली की खूबसूरत लोकेशनों पर की जा रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से आयुष्मान और सारा अली खान की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें दोनों रंग-बिरंगे कपड़ों में नज़र आए। यह फिल्म एक एंटरटेनिंग पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा होगी, जिसमें प्यार, कन्फ्यूजन और बहुत सारा मज़ा देखने को मिलेगा।









