OnePlus हमेशा से ही बेहतरीन अपडेट के साथ अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है इस बार बारी है, OnePlus Ace 6 की जो snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला है जिसका लुक सच में शानदार है, और यह आपके लुक को और भी प्रीमियम बनाने वाला है , अपने बेहतरीन फीचर के वजह से ये लांच के पहले ही चर्चा में है | कंपनी इसे 27 अक्टूबर 2025 को चीन में लांच करने वाली है।

बेहतरीन डिज़ाइन और कलर आप्शन
OnePlus Ace 6 का डिज़ाइन बेहद प्रीमियम और स्टाइलिश रखा गया है। जिससे यह आपके हाथ में प्रीमियम फील दे साथ ही कंपनी ने इसे तीन शानदार रंगों में लॉन्च करने वाली है- ब्लैक , व्हाइट और सिल्वर। इनमें से सिल्वर वेरिएंट सबसे यूनिक लग रहा है, क्योंकि इसके रियर पैनल पर बड़े अक्षरों में “Ace” लिखा है , जो इसे बाकी रंगों से अलग बनाता है। इसके अलावा, इसमें एक खास Plus Key बटन भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूज़र सीधे AI फीचर्स को बिना किसी अप्प ओपन किये डायरेक्ट यूज़ कर सकते हैं।
दमदार डिस्प्ले और गेमिंग एक्सपीरियंस
यह स्मार्टफोन 1.5K रेज़ॉल्यूशन वाले OLED डिस्प्ले के साथ आने वाला है , जो शार्प और स्मूद विज़ुअल एक्सपीरियंस देने वाला है। इसका 165Hz रिफ्रेश रेट इसे गेमिंग के लिए और भी बेहतर बनाता है। Ace 6 पर आप Call of Duty Mobile, Wild Rift, और Arena Breakout जैसे गेम्स को 165fps की स्पीड पर खेल पाएंगे। यह OnePlus का अब तक का सबसे स्मूद गेमिंग फोन होने वाला है।

प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम
OnePlus Ace 6 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो इसे फ़ास्ट और पावरफुल बनाता है। फोन में ट्रिपल-चिप आर्किटेक्चर दिया गया है, एक मेन प्रोसेसर, एक G2 नेटवर्क चिप, और एक टच कंट्रोल चिप, जो मिलकर फोन के परफॉरमेंस को और भी बेहतर बनाते हैं। इसके साथ Ice River Cooling System भी दिया गया है, जो VC वाष्प चेंबर टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो एडिटिंग करते समय भी फोन को ठंडा रखता है।
बड़ी बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग
OnePlus Ace 6 में कंपनी ने 7800mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ 120W सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है , जिससे फोन कुछ ही मिनटों में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। और ट्रेवल ,लॉन्ग वर्क में भी आपका साथ देने वाली है | यह फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन है जो दिनभर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या मल्टीटास्किंग करते हैं।

स्टोरेज वेरिएंट्स और परफॉर्मेंस
यह फोन कई स्टोरेज वेरिएंट्स में लांच होने वाला है —
- 12GB + 256GB
- 12GB + 512GB
- 16GB + 512GB
- 16GB + 256GB
- 16GB + 1TB
इतनी बड़ी रैम और स्टोरेज क्षमता इसे पावर यूज़र्स के लिए एक शानदार विकल्प बनाती है।









