रोमांटिक-कॉमेडी Dude ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। प्रदीप रंगनाथन (Pradeep Ranganathan) और ममिथा बैजू (Mamitha Baiju) की इस प्यारी सी कहानी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया है। फिल्म ने पहले दिन ₹6.81 करोड़ की शानदार कमाई करते हुए तमिल बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है। यह परफॉरमेंस प्रदीप की ही पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लव टुडे (Love Today)’ के ओपनिंग कलेक्शन से भी बेहतर साबित हुआ। जिससे साफ़ पता चलता है की इसे फैन्स खूब पसंद कर रहे है |

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
Dude movie ने पहले दिन ₹6.81 करोड़ की नेट कमाई की, जो कि किसी डेब्यू डायरेक्टर की फिल्म के लिए बेहतरीन आंकड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही ₹3.89 करोड़ की एडवांस बुकिंग हासिल की थी। तमिलनाडु, चेन्नई और कोयंबटूर जैसे बड़े शहरों में Dude के शोज़ हाउसफुल चल रहे हैं। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि दर्शकों में प्रदीप रंगनाथन की फैन following लगातार बढ़ रही है। डूड ने न सिर्फ ‘लव टुडे’ बल्कि हाल ही में रिलीज हुई ‘dragon’ जैसी फिल्मों की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया है।

कहानी जो दिल को छू जाए
फिल्म की कहानी आगन (प्रदीप रंगनाथन) और कुराल (ममिथा बैजू) के के किरदारों पर आधारित है दो बचपन के दोस्त, जिनका रिश्ता प्यार में बदल जाता है। लेकिन जब रिश्ते की असल परीक्षा शुरू होती है, तो उनके सामने कई पारिवारिक चुनौतियाँ आती हैं। कहानी में रोहिणी, सारथकुमार, नेहा शेट्टी, और हृदु हारून जैसे कलाकारों ने शानदार अभिनय से हर scene को बेहतर बना दिया है। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और फीलिंग्स का बेहतरीन कॉम्बो देखने को मिलता है, जो युवाओं को खूब पसंद आ रहा है।
Dude movie पर दर्शको की राय
सोशल मीडिया पर Dude को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। दर्शकों ने इसे “दिल छू जाने वाली रोमांटिक फिल्म” कहा है। वहीं कुछ दर्शको का मानना है कि dude एक ऐसी कहानी है जो युवाओं को रिश्तों के सच्चे मायने समझाती है। जिसमें इमोशन और एंटरटेनमेंट दोनों का सही संतुलन है।









