OPPO ने टैबलेट सेगमेंट को बेहतरीन अपग्रेड देते हुए MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट के साथ OPPO Pad 5 को लॉन्च किया है, जो बेहतरीन डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और फ़ास्ट प्रोसेसर के साथ आता है। यह टैबलेट खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो बड़े स्क्रीन और पावरफुल परफॉर्मेंस की तलाश में हैं। यह टैबलेट सभी हैवी यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प होने वाला है |

बेहतरीन डिजाइन और शानदार डिस्प्ले
Oppo Pad 5 में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3000 × 2120 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका डिस्प्ले स्मूथ और विज़ुअली शानदार एक्सपीरियंस देता है। स्क्रीन में 900 निट्स ब्राइटनेस (HBM मोड) तक की क्षमता है, जिससे धूप में भी कंटेंट साफ़ दिखाई देता है। टैबलेट का डिज़ाइन बेहद पतला है सिर्फ 5.99 मिमी मोटाई और वजन करीब 579 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक पकड़ना आसान रहता है।
पावरफुल प्रोसेसर और स्मूद परफॉर्मेंस
इस टैबलेट के बेहतर परफॉरमेंस के लिए ताकत देता है MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। यह चिपसेट फ़ास्ट प्रोसेसिंग , शानदार ग्राफिक्स और स्मूद मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस देता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Immortalis-G925 GPU का इस्तेमाल किया गया है, जो गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे भारी कार्यों में भी बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। साथ ही Oppo Pad 5 को कई रैम और स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है —
- 8GB + 128GB
- 8GB + 256GB
- 12GB + 256GB
- 16GB + 512GB
इन सभी वेरिएंट्स में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे डाटा एक्सेसिंग और ऐप लोडिंग फ़ास्ट हो जाती है।

कैमरा, ऑडियो और सॉफ्टवेयर फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Oppo Pad 5 में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए इसका फ्रंट कैमरा बेहतरीन है। ऑडियो की बात करें तो इसमें Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन, USB Type-C ऑडियो सपोर्ट, और बेहतरीन स्टीरियो साउंड का एक्सपीरियंस मिलता है। यह टैबलेट Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है, जो यूज़र को एक क्लीन और फीचर-रिच इंटरफेस प्रदान करता है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Oppo Pad 5 में दी गई 10165mAh की बैटरी जो लंबा बैकअप देती है, जिससे आप बिना रुकावट के घंटों तक वीडियो देख सकते हैं या गेम खेल सकते हैं। इसे चार्ज करने के लिए कंपनी ने 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी है, जो थोड़े समय में टैबलेट को फुल चार्ज कर देती है। यह फीचर उन यूज़र्स के लिए खास है जो लगातार काम या स्ट्रीमिंग में रहते हैं।
OPPO Pad 5 Price (कीमत)
Oppo Pad 5 को चीन में कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
- 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 2599 युआन (₹32,000) है।
- 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2799 युआन (₹34,500) है।
- 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 3099 युआन (₹38,000) रखी गई है।
- वहीं टॉप वेरिएंट 16GB + 512GB की कीमत लगभग 3599 युआन (₹44,000) है।
यह टैबलेट चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।









