Mercedes-Benz G 450d: भारत में लॉन्च हुई ₹2.90 करोड़ की Luxury SUV, पॉवर और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बो 

Mercedes-Benz G 450d
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत के प्रीमियम Luxury Car बाजार में Mercedes-Benz ने अपना दबदबा कायम रखा है। क्योकि कंपनी ने अपनी नई Mercedes-Benz G 450d को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹2.90 करोड़ (ex-showroom) रखी गई है। यह Luxury SUV न सिर्फ अपने दमदार Diesel Engine और Off-Road Power के लिए जानी जा रही है, बल्कि अपने शानदार Premium Interior और एडवांस Technology Features के कारण भी चर्चा में है।

Mercedes-Benz G 450d

दमदार Design और Iconic G-Class Styling

Mercedes-Benz G 450d SUV अपने क्लासिक G-Wagen DNA को रखते हुए और भी आधुनिक लुक के साथ लांच की गई है। इसमें नई Chrome Finish Front Grille, आकर्षक LED Headlamps, और दमदार 20-inch AMG Alloy Wheels दिए गए हैं। इसका बॉक्सी डिजाइन इस SUV को सड़क पर एक रॉयल प्रेज़ेंस देता है। इसके साथ ही, नए बंपर्स और मेटालिक फिनिश इसे एक Premium और Sporty लुक देते हैं।

शानदार Cabin और Advanced Features

इंटीरियर की बात करें तो G 450d का Cabin किसी पांच सितारा Lounge से कम नहीं लगता। इसमें Dual 12.3-inch Display दिया गया है, एक Driver Cluster के लिए और दूसरा Infotainment System के लिए, जो MBUX NTG7 Interface पर चलता है। कैबिन के अंदर Nappa लेदर अपहोल्स्ट्री, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग और Burmester 3D साउंड सिस्टम (Dolby Atmos सपोर्ट) के साथ एक प्रीमियम साउंड एक्सपीरियंस दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें Level 2 ADAS, एक्टिव ब्रेक असिस्ट, लेन-कीप असिस्ट, और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।जो ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं।

Mercedes-Benz G 450d

Engine – पावर और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Mercedes-Benz G 450d Diesel Engine इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसमें 3.0-litre Inline-6 Turbo Diesel Engine दिया गया है, जो 367hp Power और 750Nm Torque जनरेट करता है। इसके साथ 48V Mild Hybrid System भी है जो अतिरिक्त 20hp Boost देता है। SUV में 9-Speed Automatic Transmission और 4MATIC All-Wheel Drive System दिया गया है, जिससे यह हर Terrain पर स्थिर रहती है। यह सिर्फ 5.8 seconds में 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 210km/h तक सीमित है।

Off-Road Capabilities – सड़कों और पहाड़ों पर एकसमान

Mercedes-Benz G 450d को असली Off-Road Beast कहा जा सकता है। इसमें 241mm Ground Clearance, 700mm Water Wading Capacity, और बेहतरीन Approach (31°), Breakover (26°) और Departure (30°) Angles दिए गए हैं। यह SUV 35° तक के Side Incline पर भी स्थिर रह सकती है, जो इसे कठिन से कठिन रास्तों के लिए परफेक्ट बनाती है। चाहे पहाड़ी रास्ते हों, रेतीले ट्रेल्स या कंकरीली सड़कें G 450d हर जगह अपनी ताकत साबित करती है।

Mercedes-Benz G 450d

Mercedes-Benz G 450d Booking और Availability

Mercedes-Benz ने G 450d को भारत में सीमित संख्या में लॉन्च किया है। शुरुआती फेज में केवल 50 Units उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्राहक देशभर में स्थित Mercedes-Benz Dealerships पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर:- इस लेख में उपलब्ध जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध श्रोतो से ली गयी है , अतः इसके बारे में विश्तृत जानकारी हेतु mercedes के ऑफिसियल साईट या ऑफिसियल डीलरशिप स्टोर पर जरुर जाए |