माइक्रोसॉफ्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 को अब कोई नया अपडेट, सिक्योरिटी पैच या तकनीकी सहायता नहीं दी जाएगी। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद आपका सिस्टम तो चलेगा, लेकिन सुरक्षा खामियों और वायरस के खतरे बढ़ जाएंगे। कंपनी ने बताया कि Windows 10 वर्ज़न 22H2 इस ऑपरेटिंग सिस्टम का आखिरी वर्ज़न होगा। इसके बाद सभी यूजर्स को Windows 11 या नए वर्ज़न पर स्विच करने की सलाह दी गई है।
क्या होगा Windows 10 के बंद होने के बाद

Windows 10 के सपोर्ट खत्म होने का मतलब यह नहीं कि आपका कंप्यूटर बंद हो जाएगा, लेकिन:
- अब सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे।
- बग फिक्स और ड्राइवर अपडेट बंद हो जाएंगे।
- नई ऐप्स और सॉफ्टवेयर धीरे-धीरे Windows 10 को सपोर्ट करना बंद कर देंगे।
इससे सिस्टम कमजोर पड़ सकता है और साइबर अटैक का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स को समय रहते अपग्रेड करने की सलाह दी है।
Extended Security Updates (ESU) से मिलेगी राहत

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि जो यूजर्स तुरंत अपग्रेड नहीं कर सकते, उनके लिए Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम उपलब्ध होगा।
- कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों को 3 साल तक अतिरिक्त सिक्योरिटी अपडेट मिल सकते हैं (2028 तक)।
- आम यूजर्स के लिए 1 साल की एक्सटेंशन सर्विस (2026 तक) उपलब्ध होगी।
- यूरोपियन यूजर्स को कुछ शर्तों के तहत ये अपडेट फ्री में दिए जाएंगे।
ध्यान रहे, यह केवल सिक्योरिटी अपडेट्स तक सीमित होंगे — नए फीचर्स या तकनीकी सहायता इसमें शामिल नहीं होगी।
अब क्या करें Windows 10 यूजर्स?
Windows 10 support ends Oct. 14; Microsoft urges users to upgrade
— Ada Derana (@adaderana) October 12, 2025
Read more: https://t.co/5NEkSbpqt3 #lka #srilanka #adaderana #news #lanka #SriLankaNews #SriLanka #Windows10 #microsoft pic.twitter.com/o51Hb48gtY
यदि आप अभी भी Windows 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये कदम उठाना जरूरी है:
- PC Health Check Tool से जांचें कि आपका सिस्टम Windows 11 के लिए योग्य है या नहीं।
- अपने सभी जरूरी डेटा का बैकअप लें।
- योग्य सिस्टम पर Windows 11 में अपग्रेड करें या नया पीसी खरीदें।
- अगर फिलहाल अपग्रेड संभव नहीं, तो ESU प्रोग्राम से जुड़कर कुछ समय के लिए सिक्योरिटी बनाए रखें।









