हॉलीवुड और राजनीति की दुनिया का सबसे चर्चित रिश्ता अब लगभग कन्फर्म होने वाला है। हाल ही में अमेरिकी सिंगर Katy Perry और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री Justin Trudeau को कैलिफोर्निया के तट पर एक Yacht पर रोमांटिक पल बिताते हुए देखा गया। इस दृश्य ने हफ्तों से चल रही अफवाहों को सच साबित कर दिया है।

Yacht पर Katy Perry–Justin Trudeau Romance
कैलिफोर्निया के समुद्र में तैरती एक लग्जरी Yacht पर केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो को एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते देखा गया। आसपास मौजूद पर्यटकों ने जब इस पल को कैमरे में कैद किया, तो ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन रोमांटिक तस्वीरों ने Katy Perry Justin Trudeau Relationship को लेकर चल रही सभी चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। दोनों की बॉडी लैंग्वेज और मुस्कुराहट ने यह साफ कर दिया कि यह रिश्ता अब सिर्फ अफवाह नहीं, बल्कि हकीकत है।
अफवाहों की शुरुआत कहां से हुई?
इस जोड़ी को पहली बार जुलाई में मॉन्ट्रियल के एक फाइन-डाइन रेस्टोरेंट में डिनर करते देखा गया था। उस वक्त लोगों ने इसे “कैज़ुअल मीटिंग” कहा था, लेकिन अब ये Yacht पर दिखी रोमांटिक तस्वीरें उस मुलाकात को नई दिशा दे रही हैं।
Katy Perry, जो पहले हॉलीवुड एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) के साथ रिश्ते में थीं, कुछ महीने पहले ही उनसे अलग हुईं। दोनों की एक प्यारी बेटी भी है, जिसकी को-पैरेंटिंग को लेकर वे लगातार चर्चा में रही हैं। वहीं, जस्टिन ट्रूडो ने भी 2023 में अपनी पत्नी सोफी ग्रेगॉयर ट्रूडो (Sophie Grégoire Trudeau) से अलग होने का ऐलान किया था। उनके तीन बच्चे हैं और तब से वे अपने निजी जीवन को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
फैंस की प्रतिक्रियाएं और सोशल मीडिया पर हलचल
जैसे ही यह खबर मीडिया में आई, ट्विटर (अब X), इंस्टाग्राम और रेडिट पर #KatyPerry #JustinTrudeau ट्रेंड करने लगे। फैंस ने इस कपल को लेकर मजेदार मीम्स और शुभकामनाएं साझा कीं। कई लोगों ने लिखा Hollywood meets Parliament जबकि कुछ ने इसे Power Couple of 2025 कहा।

अब तक न केटी पेरी ने और न ही जस्टिन ट्रूडो ने इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। दोनों ने मीडिया के सवालों से दूरी बनाए रखी है, जिससे लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।









