एयरपोर्ट पर साथ नजर आए Hardik Pandya और Mahieka Sharma – क्या नई रिलेशनशिप हुई पब्लिक

Hardik Pandya
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Hardik Pandya एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल ही में Mumbai Airport पर हार्दिक को मॉडल Mahieka Sharma के साथ स्पॉट किया गया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि क्या हार्दिक ने अपनी नई relationship को सार्वजनिक कर दिया है?

Mahieka

एयरपोर्ट पर दोनों का स्टाइलिश अंदाज़

वीडियो में हार्दिक पांड्या और महीका शर्मा दोनों ऑल-ब्लैक लुक में दिखाई दिए। Hardik Pandya airport look में बेहद कूल लग रहे थे, वहीं महीका शर्मा भी ग्लैमरस स्टाइल में नजर आईं। दोनों ने कैमरों को देखकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, बस चुपचाप आगे बढ़ गए। फैंस का मानना है कि यह कोई अचानक हुयी मुलाकात नहीं, बल्कि सोचा-समझा पब्लिक अपीयरेंस था, जिससे वे धीरे-धीरे अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ला रहे हैं।

Mahieka

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #HardikPandya और #MahiekaSharma ट्रेंड करने लगे। कुछ लोगों ने लिखा कि यह “Hardik Pandya’s new girlfriend” हैं, तो कुछ ने कहा कि “दोनों बस अच्छे दोस्त हैं।” दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को Instagram पर फॉलो किया था, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली। हालांकि अभी तक Hardik Pandya या Mahieka Sharma में से किसी ने भी इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन फैंस का मानना है कि दोनों की केमिस्ट्री साफ तौर पर झलक रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सिर्फ एक दोस्ती है या जल्द ही Hardik Pandya relationship को ऑफिशियल घोषणा मिलती है।

Natasa Stankovic से divorce के बाद नई शुरुआत?

Hardik Pandya और Natasa Stankovic divorce ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने 2020 में शादी की थी और उनका एक बेटा अगस्त्य भी है। लेकिन 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। नताशा और हार्दिक अब अपने बेटे की परवरिश मिलजुल कर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि शायद हार्दिक अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और महीका शर्मा के साथ एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

कौन हैं Mahieka Sharma?

Mahieka Sharma एक प्रसिद्ध मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने कई फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया है और हाल ही में उन्हें “Model of the Year (New Age)” अवॉर्ड से नवाज़ा गया। वह अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर छाई रहती हैं।