Revolt RV BlazeX – 1,19,990 रुपया में घर लाये 150 KM रेंज वाली ये इलेक्ट्रिक बाइक 

Revolt RV BlazeX
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Revolt RV BlazeX एक आकर्षक इलेक्ट्रिक बाइक है, जो आधुनिक फीचर्स और स्टाइलिश लुक्स के साथ आती है। यदि आपको स्टाइल, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और रोज़मर्रा की राइडिंग रेंज की जरूरत है, तो यह बाइक एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि, अन्य इलेक्ट्रिक ऑप्शन्स (जैसे OLA Roadster X Plus) लंबे रेंज देती हैं, लेकिन RV BlazeX की कीमत और डिजाइन इसे खास बनाते हैं।

Revolt RV BlazeX

Revolt RV BlazeX डिज़ाइन : 

RV BlazeX की बाहरी लुक्स काफी आकर्षक है। गोल LED हेडलाइट, क्रिस्प बॉडी पैनल डिज़ाइन, और दो-टोन रंग इसे स्टाइलिश टच देते हैं। टेल सेक्शन में भी एलईडी लाइटिंग और ग्रैब रेल्स हैं, जो इसे पूरी तरह से फिनिश्ड लुक देते हैं |

Revolt RV BlazeX स्पेसिफ़िकेशन और बैटरी : 

Revolt RV BlazeX में 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो अधिकतम 85 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करती है। इसमें 3.24 kWh क्षमता की लिथियम‑आयन बैटरी मिलती है, जो रिमूवेबल है और इसका वजन लगभग 20 किलोग्राम है। इस बैटरी को एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह बाइक IDC सर्टिफाइड 150 किमी तक की रेंज देती है, जो दैनिक आवागमन के लिए काफी उपयोगी है। चार्जिंग की बात करें तो स्टैंडर्ड चार्जर की मदद से यह 0 से 80% तक लगभग 3.3 घंटे में चार्ज हो जाती है, वहीं फास्ट चार्जर के ज़रिए यही चार्जिंग महज 1.2 घंटे में पूरी हो सकती है।

Revolt RV BlazeX

Revolt RV BlazeX फीचर्स : 

LED हेडलाइट्स ‌और LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जो GPS, 4G टेलीमैटिक्स और बैटरी टेम्परेचर जैसी जानकारी प्रदान करता है। तीन राइड मोड्स — Eco, City, Sport और एक रिवर्स मोड भी उपलब्ध है 

Revolt RV BlazeX चेसिस और ब्रेकिंग

इसमें स्टील का फ्रेम, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स हैं और CBS (कॉम्बाइंड ब्रेक सिस्टम) स्टैंडर्ड है |

Revolt RV BlazeX कीमत : 

Revolt RV BlazeX की एक्स-शोरूम की अनुमानित कीमत: ₹1,19,990 है , और जहा तक इसके कीमत और  रेंज की बात है तो ये इस सेगमेंट की बेहतरीन बाइक हो सकती है |