Moto G06 Power लॉन्च ₹7,499 की कीमत में 7000 mAh बैटरी और 120Hz Display के साथ दमदार फोन 

Moto G06 Power
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Motorola ने एक बार फिर लोवेस्ट बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में कमाल कर दिया है, कंपनी ने Moto G06 Power लॉन्च किया है, जो खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो लम्बी बैटरी बैकअप, smooth display और modern design जैसी खूबियों को कम कीमत में पाना चाहते हैं।इस डिवाइस की कीमत इसे बेहतरीन बनाती है |

Moto G06 Power

दमदार बैटरी – 7000 mAh की पावर

इस फोन की खासियत है इसकी 7000 mAh battery, जो इसे “Power King” बना देती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है। इतना ही नहीं, इसमें 18W fast charging support भी दिया गया है जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

शानदार Display और Smooth Performance

Moto G06 Power में 6.88-इंच का HD+ display मिलता है, जो 120Hz refresh rate के साथ आता है। यह फीचर गेमिंग और वीडियो देखने वालों के लिए शानदार एक्सपीरियंस देता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Helio G81 Extreme processor दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB internal storage मिलती है, जिसे RAM Boost फीचर के जरिए 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, स्टोरेज को microSD card से भी एक्सपैंड किया जा सकता है।

Moto G06 Power

कैमरा सेटअप – हर क्लिक में क्लियर डिटेल

फोटोग्राफी लवर्स के लिए इसमें 50MP rear camera दिया गया है, जो Quad Pixel Technology से लैस है। फ्रंट में 8MP selfie camera मौजूद है जो AI beautification फीचर्स के साथ शानदार सेल्फी देता है।जिससे यह सेल्फी के साथ – साथ आपके हर पल को बेहतरीन तरीके से कैप्चर करता है |

Dolby Atmos Sound और Premium Design

Moto G06 Power में Dolby Atmos stereo speakers का सपोर्ट है, जिससे साउंड एक्सपीरियंस और भी रिच हो जाता है। फोन का डिजाइन भी काफी प्रीमियम है, इसमें Pantone curated vegan leather finish दी गई है जो हाथ में बेहद शानदार और ग्रिपी महसूस होती है। साथ ही, फोन में IP64 water resistance और Corning Gorilla Glass 3 protection दी गई है, जो इसे पानी की छींटों और खरोंचों से बचाती है।

Moto G06 Power price (कीमत)

Moto G06 Power price सिर्फ ₹7,499 रखी गई है। जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में सबसे दमदार फोन बनाता है ,यह फोन कम बजट वाले लोगो के लिए बेहतरीन है लेकिन अगर आप 5g फोन चाहते है तो आपको बजट में थोड़ा और बढ़ोतरी करना पड़ेगा क्योकि यह फोन 4g सपोर्ट के साथ आता है।