HMD Touch 4G Launched in India: स्मार्टफोन और फीचर फोन का परफेक्ट हाइब्रिड कॉम्बो

HMD Touch 4G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

HMD Global ने स्मार्टफोन मार्केट में धमाका करते हुए भारत में अपना HMD Touch 4G Hybrid Phone लॉन्च किया है। यह फोन न तो पूरी तरह से फीचर फोन है और न ही स्मार्टफोन बल्कि दोनों का एक बेहतरीन कॉम्बो है। कंपनी ने इसे Hybrid Phone कहा है क्योंकि इसमें Touchscreen Experience, 4G Connectivity और Cloud Features का अनोखा मेल है।

HMD Touch 4G

हाइब्रिड फोन का नया कॉन्सेप्ट

HMD Touch 4G का सबसे खास इसका Hybrid Design है। इसमें रेगुलर फीचर फोन की सरलता के साथ स्मार्टफोन जैसी सुविधाएँ दी गई हैं। फोन में 3.2-inch Touchscreen Display है, जिससे इसे बिना फिजिकल कीपैड के आसानी से चलाया जा सकता है। यह RTOS (Real-Time Operating System) पर आधारित है, यानी यह Android OS पर नहीं चलता। लेकिन इसमें Express Chat App और Cloud Phone Service जैसी विशेषताएँ हैं जो इसे स्मार्टफोन जैसा अनुभव देती हैं।

Express Chat App और Cloud Features

Express Chat App इस फोन का सबसे बेहतरीन फीचर है। इसके ज़रिए यूज़र्स टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा, जिससे अलग-अलग डिवाइस यूज़र्स आपस में आसानी से कनेक्ट हो सकेंगे। वहीं, Cloud Phone Service की मदद से यूज़र क्रिकेट स्कोर, मौसम की जानकारी, न्यूज अपडेट्स और अन्य ज़रूरी सूचनाएँ तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद Quick Call Button से आप वॉइस मैसेज रिकॉर्ड या इंस्टेंट कॉल कर सकते हैं।

HMD Touch 4G Specifications

HMD Touch 4G में 3.2‑इंच की QVGA टचस्क्रीन दी गई है और यह Unisoc T127 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2MP रियर कैमरा फ्लैश के साथ और 0.3MP VGA फ्रंट कैमरा है। यह 1,950mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 और GPS मौजूद हैं। यह RTOS पर चलता है और IP52 धूल एवं छींटे प्रतिरोधी है।

HMD Touch 4G Price (कीमत) 

HMD Touch 4G price in India ₹3,999 रखी गई है, जो इसे एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनाती है। यह डिवाइस ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और HMD की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।