Nissan Tekton SUV: शानदार डिज़ाइन के साथ 2026 में धूम मचाने को तैयार, Creta और Seltos को देगी टक्कर

Nissan Tekton
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Nissan एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन SUV ला रही है। कंपनी ने अपनी आने वाली मिड-साइज SUV Nissan Tekton का डिजाइन आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह SUV अपनी दमदार स्टाइल, आधुनिक फीचर्स और संभावित हाइब्रिड इंजन के साथ सेगमेंट की सबसे बेहतरीन गाड़ियों Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara को चुनौती देने के लिए तैयार है।

Nissan Tekton

शानदार डिज़ाइन 

Nissan Tekton का डिज़ाइन बेहद शानदार और मस्क्युलर है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में फ्लैट बोनट, चौड़ी LED लाइट बार, और बोल्ड ग्रिल दी गई है जो SUV को दमदार रोड प्रेजेंस देती है। फ्रंट बम्पर का लुक काफी स्पोर्टी है और बोनट पर बड़े अक्षरों में लिखा “TEKTON” इसे एक प्रीमियम टच देता है। पीछे की ओर connected LED tail-lamps और स्टाइलिश रियर बम्पर दिए गए हैं जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक प्रदान करते हैं।

Nissan Tekton

इंटीरियर – मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का अनुभव

हालांकि Nissan ने अभी तक Tekton के इंटीरियर की आधिकारिक झलक साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका केबिन मिनिमलिस्टिक और हाई-टेक डिजाइन वाला होगा। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और वायरलेस कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसका इंटीरियर फैमिली-फ्रेंडली रखने पर फोकस कर रही है, जहां स्पेस और आराम दोनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Nissan Tekton

इंजन और परफॉर्मेंस – पावर और एफिशिएंसी का बेहतरीन मेल

Nissan ने फिलहाल Tekton के इंजन स्पेसिफिकेशन साझा नहीं किए हैं, लेकिन अनुमान है कि यह SUV कई इंजन विकल्पों के साथ आ सकती है। संभावना है कि इसमें 1.5L Naturally Aspirated Petrol, 1.0L या 1.3L Turbo Petrol, और आगे चलकर Hybrid पावरट्रेन के विकल्प भी मिल सकते हैं। SUV को मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में पेश किया जा सकता है, जिससे यह अलग-अलग ड्राइविंग पसंद वाले ग्राहकों के लिए उपयुक्त होगी।

Nissan Tekton लॉन्च टाइमलाइन

Nissan ने पुष्टि की है कि Tekton SUV को 2026 की दूसरी तिमाही तक भारतीय बाजार में लांच किया जाएगा। वर्तमान में इसका डिजाइन टीज़र सामने आया है और माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इसकी टेस्टिंग शुरू होगी। कंपनी इसे भारत में लोकल प्रोडक्शन के साथ लॉन्च करने की योजना बना रही है ताकि कीमत को किफायती रखा जा सके।

डिस्क्लेमर : इस लेख में उपलब्ध जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध श्रोतो से ली गयी है , अतः इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए Nissan के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये |